ी नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोग अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को लेकर ये मान लेते हैं कि वो ज्यादा पढ़ते लिखते नहीं होंगे, या फिर उन्हें दुनियादारी की समझ नहीं होगी। इस बार जान्हवी कपूर ने लोगों के दिमाग के इस स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया है। जान्हवी इन दिनों मिस्टर एंड मिसेज माही के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इस बीच उनके एक इंटरव्यू की क्लिप बेहद वायरल हो रही है। इस क्लिप में जान्हवी कपूर बता रही हैं कि वो इतिहास में रुचि रखती हैं।
गांधी और आम्बेडकर की बहस देखना चाहती हैं
इस इंटरव्यू में जब जान्हवी से पूछा गया कि अगर उन्हें टाइम ट्रैवल करने का मौका मिला तो वो किस पीरियड में जाना चाहेंगी। इस पर जान्हवी ने कहा कि वो आम्बेडकर और गांधी की बहस देखना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि वो देखना चाहेंगी कि जातिवाद पर दोनों नेताओं की बहस कैसी थी और दोनों ने एक दूसरे के विचारों को कैसे प्रभावित किया।
एक्ट्रेस ने जातिवाद पर भी की बात
जानवी कपूर ने आगे बताते हुए कहा कि, “दलित समाज के प्रति गांधी और अंबेडकर दोनों का अलग-अलग व्यू रहा है। मुझे लगता है कि अंबेडकर शुरुआत से ही काफी क्लियर, लेकिन गांधी के विचार समय के साथ इवॉल्व होते रहे। जातिवाद की जो समस्या है हमारे समाज में उसके बारे में एक थर्ड पर्सन पॉइंट ऑफ व्यू से जानकारी लेना और उसे जीने में बहुत फर्क है, बहुत अंतर है।”
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
जान्हवी कपूर को गांधीजी और अंबेडकर जैसे सख्त मुद्दे पर बात करता हुआ देख फैंस काफी हैरान है। यूजर्स यहां तक कह रहे हैं की उन्होंने कभी सोचा नहीं था की जान में इस लेवल तक की बातें भी कर सकती हैं। फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज हो जाएगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




