back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहिद कपूर की O Romeo पर सेंसर बोर्ड ने लगाए कट, हटाए गए हिंसात्मक दृश्य

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म के कुछ हिंसात्मक दृश्यों पर कैंची चलाई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने A (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। शाहिद कपूर के करियर में यह ‘कबीर सिंह’ के बाद दूसरी फिल्म है जिसे एडल्ट रेटिंग मिली है। सेंसर बोर्ड ने रिलीज से पहले फिल्म के कुछ हिंसात्मक और संवेदनशील दृश्यों पर कैंची चलाई है, ताकि फिल्म का प्रदर्शन अनुमति के अनुरूप हो। इसके साथ ही कहानी में कुछ अन्य छोटे बदलाव भी किए गए हैं।

सर्टिफिकेशन से पहले हुए डायलॉग्स में बदलाव

सेंसर प्रक्रिया के दौरान फिल्म मेकर्स को कुछ संवादों में संशोधन करना पड़ा। आपत्तिजनक शब्दों को बदल दिया गया और कुछ स्थानों पर शब्दों को म्यूट किया गया। हालांकि, फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट दृश्य पूरी तरह बरकरार रखे गए हैं और उनमें किसी भी तरह की विजुअल कटौती नहीं की गई। इस बदलाव के साथ ही फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी मिल गई।

हिंसक दृश्य हुए ट्रिम, CBFC ने किए कई शॉर्ट कट्स

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ हिंसक दृश्यों को छोटा करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें गला काटने वाला सीन अब पहले की तुलना में तीन सेकंड छोटा किया गया है। इसी तरह, खून से सने सिर पर चोट दिखाने और महिला के चेहरे पर खून दिखाने वाले शॉट्स की लंबाई भी घटा दी गई है। एक थप्पड़ मारने वाले दृश्य को भी थोड़ा छोटा किया गया है। इन कट्स का उद्देश्य दृश्य सामग्री को सेंसर नियमों के अनुरूप बनाना है।

‘O’ Romeo’ का रनटाइम बढ़ा

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग संदेश जोड़ने के साथ ऑन-स्क्रीन चेतावनियों की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया। इन अतिरिक्त चेतावनियों की वजह से फिल्म का कुल रनटाइम करीब 1 मिनट 57 सेकंड बढ़ गया। अब ‘ओ रोमियो’ की फाइनल स्वीकृत लंबाई 2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड है।

फिल्म का अनुमानित बजट 75–80 करोड़ रुपये है। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे हिट बनाने के लिए बॉक्स ऑफिस से कम से कम 100 करोड़ रुपये की कमाई जरूरी होगी। अच्छी खबर यह है कि इसके OTT और सैटेलाइट राइट्स पहले ही बेच दिए गए हैं, जिससे बजट का बड़ा हिस्सा पहले ही रिकवर हो चुका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ के साथ मुकाबला करेगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि एडल्ट सर्टिफिकेट के बावजूद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कितनी कामयाब रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵