back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिषेक-ऐश्वर्या साथ में न्यू ईयर मनाकर लौटे, मुंबई एयरपोर्ट पर खिलखिलाती दिखीं बेटी आराध्या

मनमुटाव के अफवाहों के बीच आज शनिवार की सुबह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नए साल की छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे हैं। साथ में उनकी बेटी आराध्या वेकेशन मनाकर लौटने पर काफी खुश नजर आईं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड का पसंदीदा कपल्‍स में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ता बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों के बीच मनमुटाव है। लेकिन अब ये सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी साबित हो गई हैं। आज शनिवार की सुबह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नए साल की छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे हैं।

अभिषेक का दिखा केयरिंग अंदाज



अभिषेक बच्‍चन एयरपोर्ट से बाहर निकले और पपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते कहा। अपने केयरिंग अंदाज में उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठाया और फिर खुद भी उसी गाड़ी से अपने घर की ओर रवाना हुए। 

फैंस हुए खुश, वीडियो पर किए कमेंट 



ऐश्वर्या और अभिषेक के वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हुए। फोटो पर कमेंट्स करते हुए यूजर्स ने अपनी खुशी भी जाहिर की। एक फैन ने लिखा कि ‘ऐश्वर्या दिन-ब-दिन और खूबसूरत होती जा रही हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा कि दोनों हमेशा ही साथ थे, नजर ना लगे।

मनमुटाव की खबरों पर लगा विराम

 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी की थी। पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में मनमोटाव की खबरें आ रही थीं। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों स्टार्स ने कोई ध्यान नहीं देते हुए अपने रिश्‍ते का संभाला और दोनों एक साथ नजर आने लगे। ऐसे में तलाक और मनमुटाव की खबरों पर भी विराम लग गया है। 

अमिताभ और जया ने भी साथ मनाया नया साल

 

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट किया। ये दोनों भी मुंबई लौट आए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर टीना अंबानी और रीमा जैन के साथ स्पॉट किया गया था।

साथ में उनकी बेटी आराध्या वेकेशन मनाकर लौटने पर काफी खुश नजर आईं। मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने अभिषेक की फैमिली को कैमरे कैद किया। जिसमें अभिषेक ग्रे हुडी और ब्लैक ट्रैक में कैज़ुअल दिखे, जबकि ऐश्वर्या क्लासिक ब्लैक स्वेटशर्ट और लेगिंग्स में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या काफी खुश नजर आईं। ऐश्वर्या ने पपाराजी का अभिवादन करते हुए हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵