back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के बंधन में बंधने को तैयार अब्दु रोजिक, ‘Very Chalak Bro’ डायलॉग से हुए थे फेमस

बिग बॉस 16 से सुर्खियों का हिस्सा बनने वाले अब्दु रोजिक अब शादी करने जा रहे है इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दिखाई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दुबई में रहने वाले अब्दु रोजिक अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। उनको दुबई का छोटा भाई जान भी कहा जाता है। वो बिग बॉस 16 में भी नजर आए और लोगों को खूब एंटरटेन किए। अब्दू ने हाल ही में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की। और अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी और जीवनसाथी से जुड़ी कई बातें भी बताई।

अब्दु रोजिक ने दिखाई शादी की रिंग

अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का एलान करते हुए वीडियो में कहा,’दोस्तो, आपलोगों को पता है कि मैं 20 साल का हूं। मैं हमेशा ये सपना देखा कि मेरी लाइफ में कोई मुझे प्यार और सम्मान करने वाला आए जिसके संग मैं अपनी लाइफ बिताऊ। ये मेरा सपना था और अब अचानक मुझे वो लड़की मिल गई है जो मेरी इज्जत करती है, मुझे बहुत प्यार करती है। मुझे पता नहीं कि कैसे कहूं क्योंकि मैं बहुत एक्साइटेड हूं।’इतना कहते हुए उन्होंने शादी की रिंग भी दिखाई ।

7 जुलाई को होगी शादी

अब्दु की वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही चारों तरफ वायरल होने लगी उनके फैंस उन्हें शादी करने की बधाई भी देने लगें। अब्दु ने वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, ‘मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना लकी हो जाऊंगा कि मुझे इतना प्यार और मेरा इतना सम्मान करने वाला जीवनसाथी मुझे मिलेगा। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लें। मैं कितना खुश हूं इसे आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’

UAE में होगी शादी

जहां एक तरफ अब्दू को काफी लोग पकरते है वहीं,दूसरी तरफ उन्हें अपनी लंबाई की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन अब्दू की शादी की खबर से हर कोई काफी खुश हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब्दु शारजाह की अमीरात लड़की अमीरा से शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी UAE में होगी। फरवरी में दुबई मॉल में सिप्रियानी डॉल्सी में उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन से मुलाकात की थी।तभी से उनकी शादी की खबरे आ रही थी हालांकि अब वीडियो के जरिए अब्दू ने ये खबर पर पक्की मोहर लगा दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी: उदयपुर में जुटा धूमधाम, पंडित और संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टॉलीवुड और बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न अब अपने अंतिम चरण में है।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...