back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते है आमिर खान, बोले- ये मेरा सपना है…

आमिर खान महाभारत को बड़े पर्दे पर लाने की अपनी इच्‍छा जता चुके है। इस बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । लंबे समय से बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान के ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘महाभारत’ की चर्चा चली आ रही है। अब उनका ये सपना पूरा होता नजर आ रहा है। अभिनेता इससे पहले भी महाभारत को बड़े पर्दे पर लाने की अपनी इच्‍छा जता चुके है। इस बीच उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में उन्होंने महाभारत को लेकर खुलकर बात की। 

महाभारत को लेकर क्‍या बोले आमिर खान 

आमिर खान ने हाल ही में मीडिया के एक कार्यक्रम में उनका ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘महाभारत’ को लेकर कहा कि “ये मेरी इच्‍छा है कि मैं महाभारत में काम करुं, लेकिन यह मेरा बहुत मुश्किल सपना है वो… देखिए, ‘महाभारत’ आपको कभी निराश नहीं करेगी… लेकिन आप ‘महाभारत’ को निराश कर सकते हैं। खान ने बताया कि महाभारत को बड़े पर्दे पर लाना एक चुनौती है। 

श्रीकृष्ण के किरदार से प्रेरित हैं आमिर

उन्होंने बीते हफ्ते कहा था कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर एक खास प्लानिंग की जा रही है, इसमें कई निर्देशक अलग-अलग सेगमेंट का निर्देशन करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वो कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे, तो आमिर ने कहा, “वास्तव में … मुझे कृष्ण का किरदार बहुत ही प्रभावित करता है … मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं। 

हम दुनिया भर को दिखाएंगे कि हमारे पास क्या? 

एक्‍टर ने आगे ये भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं। उन्होंने कहा, “चाहे मैं बनाऊं या कोई और… लेकिन हम चाहते है कि भारत में ये फिल्म बने और हम दुनिया को दिखाने चाहते है कि हमारे पास क्या है। आमिर खान ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में कभी सीक्वल में काम नहीं किया है। बता दें कि वह 2000 करोड़ की हिट देने वाले पहले बॉलीवुड स्टार हैं।

आमिर खान का वर्कफ्रंट

आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्‍टर जल्द ही फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ नजर आएंगे, यह फिल्म उनकी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। हाल ही में आमिर ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया था। उनकी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salim Khan Health Update: सलीम खान आईसीयू में भर्ती! हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल...
spot_img

Latest Stories

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...