नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । तारे जमीन, सत्यमेव जयते जैसी फिल्में एपिसोड बनाने वाले आमिर खान ने हाल ही में अपने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और परिवार को लेकर बड़ी बात बताई है, जिसमें उन्होंने अपनी दोनों एक्स पत्नियों रीना और किरण को अपना परिवार बताया। तो वहीं गौरी से गलती से मुलाकात को एक अच्छा रिश्ता बताया। आइए जानते है पूरी खबर के बारे में।
गौरी से मिलने से पहले लगता था मैं बूढ़ा हो गया-आमिर खान
हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपने जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात की, आमिर ने कहा गौरी से गलती से मुलाकात हुई। बोले-पहले लगता था कि, मुझे पार्टनर की जरुरत नही है, गौरी से मिलने से पहले, मुझे लगता था मैं बूढ़ा हो गया हूं और इस उम्र में मुझे कौन मिलेगा। मेरी थेरिपी भी शुरू हो गई थी तो समझ आ गया था कि मुझे पहले खुद से प्यार करना सीखना है, पहले खुद को स्वस्थ बनाना है। तो मैंने उसपर काम किया। मेरी दो बहुत मजबूत और गहरी रिलेशनशिप किरण और रीना के साथ है और हम आज तक बहुत पासहैं और हम एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे नहीं लगता था कि मैं किसी ऐसे से मिलूंगा जिससे मैं इस तरह बॉन्ड कर पाउंगा।
वो दोनों मेरे परिवार का अहम हिस्सा रहेंगे
बता दे, आमिर रीना किरण के साथ मिलकर अपने फाउंडेशन के लिए काम करते हैं। गौरी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, गलती से मिले और कनेक्ट होकर हम दोस्त बन गए और फिर प्यार हो गया। मुझे लगता था कि मेरे पास मेरी मां बच्चे हैं, भाई-बहन हैं- मेरे इतने करीबी रिश्ते हैं तो मुझे पार्टनर की जरूरत नहीं है।किरण और रीना हम अब भी साथ में पानी फाउंडेशन के लिए काम करते हैं, हमारे बीच में एक परिवार के तौर पर बहुत प्यार है। हम हमेशा परिवार ही रहेंगे। हां वो अलग बात है कि, हम आज पति-पत्नी भले ही ना हों, लेकिन हम हमेशा एक परिवार रहेंगे। वो दोनों मेरे परिवार का अहम हिस्सा रहेंगे।
गौरी ने मुझे फिर से प्यार करना सिखाया
आमिर खान को 25 साल पहले की अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट से फिर से प्यार हो गया। जिससे उन्हें एक गहरे संबंध की शुरुआत करने का मौका मिला। उन्हें लगता है कि 60 की उम्र में तीसरी शादी करना बेकार है। क्योंकि वे अपने रिश्ते और अपनी दुनिया में गौरी के समायोजन को प्राथमिकता देते हैं।आमिर ने गौरी को लेकर कहा, उनके आने के बाद मेरे जीवन में शांति, संगति और आशा की एक नई भावना आ गई है। गौरी ने मुझे फिर से प्यार करने से पहले आत्म-प्रेम को अपनाने में मदद की।
बिना शादी किए एक अच्छा बॉन्ड बनाएं रखे
हालांक, आमिर का अपनी एक्स पत्नियों रीना और किरण के साथ मजबूत रिश्ता था। और अब संयोग से, गौरी स्प्रैट के साथ 25 साल बाद फिर से मिलने से आमिर अब काफी बदल गए है। और गंभीर भी अपने जीवन को लेकर वे चाहते है वे और गौरी बिना शादी किए एक अच्छा बॉन्ड बनाएं रखे।




