नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन अपनी न्यू रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। वहीं, एक्टर की एक ऐसी फिल्म है जिसे उनके करियर की सबसे बड़ी गलती कही जाती है। Ajay Devgan को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन एक ऐसी फिल्म भी है जिसमें एक्टर ने कड़ी मेहनत तो की लेकिन लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाए। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म रही है।
अजय देवगन के करियर की फ्लॉप फिल्म
फिल्म हिम्मतवाला साल 1983 की क्लासिक फिल्म की रीमेक थी। फिल्म का प्लॉट इतना खराब था कि इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अजय देवगन इस फिल्म में Tamanna Bhatia के साथ नजर आए। इसके अलावा परेश रावल और महेश मांजरेकर जैसे बेहतरीन कलाकारों के बावजूद भी यह फिल्म फ्लॉप रही।
अजय देवगन ने की कड़ी मेहनत
फिल्म Himmatwala में कई ऐसे खतरनाक सीन है जिसे लेकर अजय देवगन ने काफी मेहनत की थी। सीन को खास बनाने के लिए वह तीन दिन तक असली बाघ के साथ पिंजरे में रहे थे। एक्टर के गले के पीछे फिल्म के दौरान चोट भी आई थी। फिल्म के लिए इतना कुछ करना बेकार गया और यह दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पाई।
क्या था फिल्म का कलेक्शन
फिल्म हिम्मतवाला को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के माध्यम से साल 1980 के दशक को 2013 में लाने की बेहतरीन कोशिश की गई थी, जो पूरी तरह से नाकाम रही। फिल्म को बनाने में पूरा बजट 68 करोड़ का था। वहीं, फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 58.34 करोड़ का कारोबार हुआ था। फिल्म ने जैसे तैसे वर्ल्डवाइड कलेक्शन करके 65.7 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, यह कलेक्शन फिल्म के बजट से काफी कम रहा।




