नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ में एक्टर अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थी, लेकिन Boc Office पर पूरी नहीं हो पाई। इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन कलेक्शन सिर्फ 60 करोड़ का ही हो पाया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिले इस ठंडे नतीजे के बाद निर्देशक ने खुलकर बातचीत की है। निर्देशक अमित शर्मा ने ओटीटी रिलीज को लेकर भी कहा की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को काफी तारीफ मिली।
फिल्म मैदान के ठंडे नतीजों पर बोले निर्देशक
एक इंटरव्यू के दौरान Director Amit Sharma ने कहा, “जब फिल्म रिलीज़ हुई थी, तो बहुत से लोगों ने इसे नहीं देखा था। लेकिन जिसने भी इसे देखा, उसने इसकी तारीफ ही की। सभी ने इसकी सराहना की। मैं सिनेमाघरों के चक्कर लगा रहा था, और मैंने इसे देखने वाले लोगों की प्रतिक्रिया देखी। यह अद्भुत था। ओटीटी पर रिलीज़ होने के बाद, मुझे संदेशों और मेल की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें इसे सिनेमाघरों में देखना चाहिए था, लेकिन आखिरकार आप लोगों को सिनेमाघरों में जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।”
मिले पॉजिटिव रिस्पांस फिर भी नहीं बढ़ी संख्या
निर्देशक ने यह भी कहा, “हर किसी के दिमाग में यह सवाल आता है कि लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और पॉजिटिव रिजल्ट मिल रहे हैं, इसके बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन क्यों नहीं बढ़ रहा ? हैरानी की बात यह है की मुझे भी इसका कारण समझ नहीं आया की संख्या क्यों नहीं बढ़ी।”
फिल्म से जुड़ी जानकारी
फिल्म मैदान को 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। बता दें कि, यह फिल्म Sayed Abdul Rahim की बायोपिक है, जिनके नेतृत्व में 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई खेल जीते थे। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियो, बेव्यू प्रोजेक्ट्स और फ्रेश लाइम फिल्म्स ने साथ मिलकर बनाया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और नितांशी गोयल भी अहम भूमिका में हैं।




