लोकवाणी सुनने के बाद जनप्रतिनिधियों ने दी प्रतिक्रिया धमतरी, 13 जून ( हि. स.)I प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता का कार्यक्रम लोकवाणी की 18 वी कड़ी का प्रसारण 13 जून की सुबह साढ़े दस बजे से आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। इसका स्थानीय स्तर पर श्रवण करने नगर निगम के सभाकक्ष में पूर्ववत व्यवस्था की गई थी। 13 जून की कड़ी सुनने के बाद महापौर विजय देवांगन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार गांव, गरीब को पहली प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभांवित कर रही है और इसकी सबसे बेहतर मिसाल है राजीव गांधी किसान न्याय योजना। इस योजना से न सिर्फ किसानों का स्वाभिमान जागा है, बल्कि हर किसान का आर्थिक सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के सिर से कर्ज का बोझ हटा है। ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल के मान से मेहनतकश किसानों का धान खरीदकर उनका दुःख दर्द को दूर करने का प्रयास किया है, वह अभूतपूर्व है। नगर निगम के सभापति अनुराग मसीह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना को प्रदेश सरकार की सबसे श्रेष्ठ योजना बताते हुए कहा कि इससे किसानों को स्वावलंबी बनाने का अवसर दिया है। वरिष्ठ नागरिक शरद लोहाना ने लोकवाणी सुनने के बाद कहा कि इस योजना से छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान पहली बार जागृत हुआ है। किसानों को उनकी मेहनत का वाजिब दाम देने वाली सरकार से प्रदेश में चहुंओर खुशहाली है। मोहन लालवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का आधार किसान है। उसे केंद्रित करके ही राज्य सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। राजीव गांधी न्याय योजना से निश्चित तौर पर गांव और किसान सबल और आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त मनीष मिश्रा, उपायुक्त पीएस सोम सहित मदन मोहन खंडेलवाल, सलीम रोकडिया, आलोक जाधव, एमआईसी मेंबर राजेश पांडे, अवैश हाशमी, केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा, कमलेश सोनकर, एल्डरमेन सूर्या राव पवार, विक्रांत शर्मा के अलावा निगम स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन





