सिलीगुड़ी, 30 मई (हि. स)| सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की बागडोगरा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ तीन तस्करों को बीती रात गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला है। आरोपित के नाम मोहम्मद मेघु, मोहम्मद हुसैन और हसीना खातून है। यह सभी सूर्य नगर स्थित टाइगर बस्ती के निवासी है। बागडोगरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा रेलवे स्टेशन संलग्न इलाके में गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था तीनों को देखा गया। इसके बाद उनकी बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 25 किलो 300 ग्राम गांजा आरोपितों के पास से बरामद किया गया। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा




