डूंगरपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के धम्बोला थानान्तर्गत सीमलवाडा के एक 17 वर्षीय युवक फैजान की उसी के साथियों ने साजिश रचकर हत्या कर दी थी और उसका शव पीठ तालाब में फेंक दिया था। जिसको लेकर समाज विशेष के लोगों ने इस दौरान काफी हंगामा मचाया था और मार्ग भी अवरूद्ध कर दिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझानें के लिए खासी मशक्कत की और आखिरकार दो आरोपित व एक बाल अपचारी को पूर्व में डिटेन कर लिया था, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल रज्जाक पुत्र अब्दुल गफुर निवासी सीमलवाडा जो कि विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारण इलाजरत था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/व्यास/संदीप




