back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकमा : तीन नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

सुकमा, 11 जून (हि.स.)। जिले के गादीरास एवं चिंतलनार थानाक्षेत्रान्तर्गत तीन नक्सली मिलिशिया सदस्य को सुरक्षाबल की संयुक्त पाटी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गादीरास थाना क्षेत्र से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी जोगा (38) निवासी ग्राम परिया, थाना गादीरास को गिरफ्तार किया गया है। जो एस्सार कपंनी के स्लैरी पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल फरार स्थायी वारंटी था। जिसे पुलिस की संयुक्त पार्टी जिला बल व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की शाम को कुचारास के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं चिंतलनार थाना क्षेत्र से गुरुवार को दो नक्सली मिलिशिया सदस्य माड़वी सन्ना उर्फ गंगा (36) वर्ष निवासी ग्राम बेलपोच्चा एवं कवासी जोगा (32) निवासी ग्राम उसकेवाया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों नक्सली थाना कोंटा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी करने, वाहनों पर आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। दोनों को कोत्तागुड़ा के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। तीनों नक्सलियों को शुक्रवार को सुकमा न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...