back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेतिया शहर मे कार से कुचल कर दामाद व ससुर की मौत 

बेतिया, 18 मार्च (हि.स.)। बेतिया शहर के छावनी मेन रोड मे कार से कुचल अवध यादव (35) व राकेश यादव (24) की मौत बीती रात हो गयी। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर लिया गया है। कालीबाग ओपी प्रभारी रणधीर कुमार भट्ठ ने आज बताया कि मृतक अवध यादव नरकटियागंज के शेरवा भुस्की तथा राकेश यादव रामनगर के डुमरिया मधुबनी के रहने वाले थे।अवध यादव के भगीनी की शादी राकेश यादव से हुई थी। दोनों रिश्ते में ससुर-दामाद लगते थे। दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे मृतक राकेश के ससुर चौतरवा के रायबारी महुअवा निवासी पारस यादव ने बताया कि उनके परिवार का एक सदस्य मारपीट के एक मामले में जेल में बंद है। न्यायालय से उसकी जमानत हुई थी। जेल में बंद रिश्तेदार को न्यायालय के आदेश पर जेल से छुड़ाने के लिए वे (पारस यादव) एक मोटरसाईकिल पर तथा उनके दामाद राकेश यादव व साला अवध यादव एक बाइक पर आगे जा रहे थे। जैसे ही वे लोग छावनी से आगे लौरिया रोड में बढ़े तभी दूसरी तरफ से बेतिया की तरफ आ रही एक कार के ड्राईवर ने अचानक गाड़ी को मोड़ा और दुसरी लेन में किनारे से जा रहे राकेश यादव व अवध यादव को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवक कार से उतर भागने लगे। तभी उन्हें पिछे से आ रहे पारस यादव व आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कालीबाग व मनुआपुल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवो को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेज दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अमनुल हक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories