back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतना: दोस्त ने ही कर दी थी साथी की हत्या, परसमनिया के जंगल मे मिला कंकाल

सतना 27 मई (हि. स .)। नागौद थाना पुलिस ने डेढ़ माह पहले एक युवक के लापता होने की गुत्थी सुलझा ली है। युवक लापता नही था बल्कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और हत्यारों ने लाश परसमनिया के जंगल मे एक खाई में फेंक दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के एक साथी को हिरासत में लिया तो पूछताछ में राज सामने आया। आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार को नागौद पुलिस ने जंगल से युबक का कंकाल बरामद कर लिया है। नागौद थाना क्षेत्र के अतरवेदिया मढ़उ से विगत 13 अप्रैल को लापता हुए भानू गौतम पिता आनंद प्रकाश गौतम उम्र वर्ष 22 का कंकाल परसमनिया क्षेत्र के झरने में मिला। युवक के मित्र पर हत्या का आरोप, था। पुलिस ने शक के आधार पर एक मित्र को हिरासत में लिया जिसने सारे राज खोल दिये। आरोपितों ने मृतक के साथ शराब पी थी और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुया। दो दोस्तों ने मिलकर भानू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कालेज रीवा भेज दिया है। कंकाल के पास मिले कपड़ों से मृतक के परिजनों ने भानू के शव होने की शिनाख्त की है, वही नागैद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिंदुस्थान समाचार/श्याम पटक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵