back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने 3 कस्टम अधिकारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को सीमा शुल्क विभाग के तीन अधिकारियों को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया है और तलाशी के दौरान 20 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। सीबीआई के प्रवक्ता आर.सी. जोशी ने कहा कि चार लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह, अजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों नई दिल्ली के तुगलकाबाद में कस्टम (एसआईआईबी), आईसीडी (आयात) के अधीक्षक या वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और तीसरे की पहचान संदीप राठी के रूप में की गई है, जो सीमा शुल्क विभाग के एक निरीक्षक हैं। जोशी ने कहा कि एजेंसी ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता एक निजी कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बीते चार महीने में उनकी कंपनी द्वारा आयात किए गए ओपन सेल (टीवी स्क्रीन) की खेप को मंजूरी देने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और इसके अलावा प्रति कंटेनर के लिए 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी कथित तौर पर 10 लाख रुपये किश्तों में स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए थे और उन्हें चार लाख रुपये की पहली किस्त का भुगतान किया जाना था। जोशी ने कहा कि सीबीआई ने इनके द्वारा पहले किश्त का भुगतान लेने के दौरान इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पूछताछ के दौरान कुमार और राठी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली/एनसीआर में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई है, जहां से नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा, तलाशी के दौरान सिंह के आवास से 11 लाख रुपये और कुमार के परिसर से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵