back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिल्किस बानो के दोषियों को नहीं मिलेगी मोहलत, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

गुजरात में 2002 में हुए दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों ने आत्मसमर्पण के लिए कुछ मोहलत मांगी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो के दोषियों को सरेंडर करने के लिए समय देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों को मोहलत नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि 8 जनवरी के आदेश के बाद दोषियों ने जो अर्जी दी थी, उसमें कोई भी कारण ऐसा नहीं है जिसके आधार पर उन्हें और मोहलत दी जाए। कोर्ट ने सभी दोषियों को आदेश दिया है कि वो 21 जनवरी तक किसी भी हाल में खुद को सरेंडर कर दें।

रिहाई को अवैध बताया था SC ने

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई को अवैध बताया था। साथ ही समय से पहले रिहाई पर सवाल भी उठाए थे। कोर्ट ने कहा था कि दोषियों की रिहाई का फैसला गुजरात सरकार के हाथ में नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र सरकार ये फैसला कर सकती थी। कोर्ट ने दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल में सरेंडर करने के निर्देश दिए थे।

इस दौरान दोषी रमेशरूपा भाई चंदना की ओर से पेश किए गए वरिष्ठ वकील ने आवेदन पर तत्काल सुनवाई की मांग की। ऐसा इसलिए किया क्योंकि सरेंडर करने की समय सीमा रविवार यानी 21 जनवरी को खत्म हो रही है। वहीं बचे आठ दोषियों के वकील ने भी अपनी दलील रखते हुए कहा कि इस तरह की आवेदन दायर करेंगे। इस मामले में 11 में से 10 दोषियों ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जहां उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करने वृद्ध माता-पिता की देखभाल, फसलों की कटाई और स्वास्थ्य का हवाला दिया था और सरेंडर करने के लिए कुछ मोहलत मांगी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसा भावुक फैसला निकल कर आया जो न्यायिक इतिहास में आज तक नहीं...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...