back to top
29.1 C
New Delhi
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसा क्या है 8वीं क्लास की किताब में जिस पर भड़के CJI सूर्यकांत? बोले- न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे हम

NCERT की क्लास 8 की बुक विवादों में है। किताब में एक चैप्टर है जिसमें ज्यूडिशियरी सिस्टम में करप्शन के बारे में बताया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आठवीं कक्षा की नई सोशल साइंस किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का जिक्र होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नई किताब National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने जारी की है, जिसमें न्यायिक प्रणाली की चुनौतियों जैसे भ्रष्टाचार, लंबित मामलों और जजों की कमी का उल्लेख किया गया है।

CJI ने लिया संज्ञान, जल्द सुनवाई का आश्वासन

भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने कहा, “किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मामले की जल्द सुनवाई होगी। सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने यह मुद्दा उनके सामने उठाया था। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने इस अध्याय को संविधान की मूल संरचना पर हमला बताया है। अदालत ने किताब के कंटेंट पर कड़ा विरोध दर्ज किया है।

किताब में क्या लिखा है?

नई किताब में कहा गया है कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार एक चुनौती है। लंबित मामलों की संख्या बहुत अधिक है। जजों की कमी से न्याय में देरी होती है। किताब के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में करीब 81,000 मामले लंबित हैं। हाई कोर्ट में 62.40 लाख केस लंबित हैं। जिला और अधीनस्थ अदालतों में लगभग 4.70 करोड़ मामले पेंडिंग हैं। कुल मिलाकर देश में 5 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित बताए गए हैं। किताब में यह भी बताया गया है कि न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ शिकायतें केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के जरिए दर्ज की जा सकती हैं। 2017 से 2021 के बीच इस तंत्र के जरिए 1,600 से अधिक शिकायतें मिलने का उल्लेख किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश Bhushan Ramkrishna Gavai का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार की घटनाएं जनता के विश्वास को प्रभावित करती हैं, लेकिन पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई से भरोसा बहाल किया जा सकता है।

संसद में क्या कहा गया?

कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal ने लोकसभा में बताया था कि पिछले दस वर्षों में जजों के खिलाफ 8,630 शिकायतें CJI कार्यालय को मिलीं। साल 2016 से 2025 के बीच हर साल सैकड़ों शिकायतें दर्ज की गईं।

क्या है पूरा विवाद?

पहले की किताबों में न्यायालयों की संरचना और भूमिका पर फोकस था। नई किताब में पहली बार न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और लंबित मामलों की समस्या को विस्तार से शामिल किया गया है। इसी को लेकर न्यायपालिका के कुछ वर्गों ने आपत्ति जताई है, जबकि किताब में यह भी कहा गया है कि सरकार और अदालतें पारदर्शिता और टेक्नोलॉजी के जरिए सुधार की दिशा में काम कर रही हैं। NCERT की नई किताब में शामिल कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Arvind Kejriwal vs Court: जस्टिस स्वर्णकांता के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, चिट्ठी लिखकर कहा- न्याय की उम्मीद टूटी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की राजनीति और कानून दोनों से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

ब्लैक ड्रेस में Tamannaah Bhatia का छाया ग्लैमर, बोल्ड अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia...

बिहार में 30 दिन में निपटानी होगी जनता की शिकायत, देरी पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में जनता की शिकायतों के...

घर पर ही बनाएं ये खास आम पापड़, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम आते ही...

इस दिन से शुरू होगा Cannes Film Festival, जानिए कहां कैसे देख सकेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नियाभर के फिल्म प्रेमियों की...

Hantavirus को लेकर भारत अलर्ट, ICMR ने Andes Virus पर बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोरोना का दंश झेलने के बाद...

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, जानिए शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 बड़े ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी...

PM मोदी ने क्यों कहा- एक साल तक सोना मत खरीदिए? जानिए Forex Reserves पर कैसे पड़ता है असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi की लोगों से...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵