नई दिल्ली, रफ्तार। सोने के भाव आज 75 हजार रुपये के पार चला गया है। 24 एवं 22 कैरेट सोने के दाम 750 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने की रेट 75320 रुपये है। चांदी अपने पीक लेवल पर है। चांदी की रेट 96600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। दिल्ली में सोने का भाव दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 69060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 75320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और अहमदाबाद में भाव
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 68910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 75170 रुपये है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 68960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 75220 रुपये है।
ईरानी राष्ट्रपति की मौत से सोने का भाव चढ़ा
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन के बाद मध्य एवं पूर्व क्षेत्र में राजनीतिक अनिश्चितता की आशंका काफी बढ़ी है। इससे सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है। विशेषज्ञ का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसका कारण है कि निवेशक सुरक्षित निवेश में सोने को प्राथमिकता देते हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड एक फीसदी बढ़ा है। यह 2438.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है। जबकि, कारोबारी सत्र की शुरुआत में 2449.89 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इससे पहले अप्रैल में सोने ने रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.1 फीसदी चढ़कर 2442.60 डॉलर पर पहुंचा है।
अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी भी वजह
अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी होने से भी सोने के दामों में बढ़त है। इससे उम्मीदें बढ़ गईं हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द अपनी ब्याज दर में कटौती कर सकता है। बीते बुधवार को अमेरिका में महंगाई के अप्रैल के आंकड़े जारी किए गए थे। ये आंकड़े अनुमान की अपेक्षा बेहतर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में तेजी आई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में दरों में कटौती की उम्मीद की वजह से निवेशक सोने पर दांव लगा रहे हैं, जिस कारण भाव में और तेजी की संभावना है।
शहर के नाम : 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की रेट
चेन्नई : 69010——————————75290
कोलकाता : 68910————————–75170
गुरुग्राम : 69060—————————-75320
लखनऊ : 69060—————————75320
बेंगलुरु : 68910—————————-75170
जयपुर : 69060—————————75320
पटना : 68960—————————-75220
भुवनेश्वर : 68910————————–75170
हैदराबाद : 68910———————–75170
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




