back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Today Gold Rate: नए रिकॉर्ड हाई पर सोना; कीमत पहुंची 73750 रुपए, जानें आगे के आसार

Gold Rate: इंटरनेशनल मार्केट में सोना मौजूदा वर्ष के अंत तक 2700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। यह दावा ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने की कीमतों में जारी तेजी अब वैश्विक तनाव के कारण और भी बढ़ने लगी है। मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को दिल्ली-एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई 73750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। इससे पहले रिकॉर्ड हाई कीमत 73300 रुपये रही थी, जो 12 अप्रैल को सर्राफा बाजार में दिखी थी। ईरान और इजरायल के बीच तनाव के बीच मजबूत ग्लोबल संकेतों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई है।

सोने की कीमतों में 700 रुपए की बढ़ोतरी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सोने की कीमतें 700 रुपये की उछाल के साथ 73750 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर थी। सोमवार को 73050 रुपये पर सोना बंद हुआ था। चांदी की कीमत 800 रुपये की उछाल के साथ 86500 रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

विदेशी बाजार से मिल रहा सकारात्मक संकेत

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत को देखते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 73,750 रुपये पर कारोबार कर रही है, जो बीते बंद भाव से 700 रुपये ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोना 2370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा, जो बीते बंद भाव से 15 डॉलर अधिक है।

72927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना

जानकार बताते हैं कि इजरायल पर ईरान के हमले के बाद निवेशक सुरक्षित एसेट क्लास में निवेश को तरजीह दे रहे हैं, इसलिए सोने की मांग बढ़ गई है। इससे सोने की कीमतों में तेजी दिख रही है। एमसीएक्स पर सोना 72626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो दिन में 72927 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाईलेवल पर पहुंच गया था।

सोने की कीमतों और आएगी तेजी

ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना मौजूदा वर्ष के अंत तक 2700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। यानी आने वाले दिनों में सोने में और भी तेजी के आसार है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...