back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Today Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों में उछाल; इतने रुपए हुए महंगे, गोल्ड की खरीदारी को ये ऑप्शन आजमाएं

Gold Silver Rate Hike: पिछले तीन महीनों से सोने के दामों में बढ़ोतरी जारी है। यह हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं, चांदी की भी चमक तेज हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। आज भी दोनों की कीमतों में उछाल आया। बता दें फरवरी से ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू है। कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी मुद्रास्फीति के मजबूत आंकड़ों और यूएस फेड रेट में कटौती की उम्मीद में आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना नए शिखर पर पहुंचा है। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 2,412 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंची है। एमसीएक्स पर कीमत आज 72,678 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। जबकि, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत कमोडिटी बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में 84,102 रुपए प्रति किलोम की लाइफटाइम हाई पर पहुंची। जल्द ही सोना 75 हजार और चांदी 85 हजार तक पहुंच सकती है।

सोना के भाव में बढ़ोतरी के कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का वायदा भाव बीते तीन सप्ताह में 9.9 प्रतिशत बढ़ा। यह 2170 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 2384 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी वायदा ने 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा जबरदस्त खरीदारी भी है। चीन के पीबीओसी मार्च में लगातार 17वें महीने सोना खरीदा। कई वैश्विक केंद्रीय बैंकों ने लगातार नौवें महीने फरवरी में अपने गोल्ड स्टॉक में वृद्धि की है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव भी वजह है।

इन विकल्पों को आजमाएं

गोल्‍ड में निवेश के कई ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से चाहें तो अपने बजट में रहकर निवेश कर सकते हैं। फिजिकल गोल्‍ड (Physical Gold) की जगह डिजिटल गोल्‍ड की खरीदारी कर सकते हैं। डिजिटल गोल्‍ड आपके पास फिजिकली न होकर आपके डिजिटल वॉलेट में रखा जाता है। इसकी कीमत भी समय के साथ बढ़ती है। जरूरत पड़ने पर इस सोने को ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसमें सिर्फ 1 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है।

2. गोल्‍ड ईटीएफ

गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) म्यूचुअल फंड का ही एक निवेश विकल्प है। यह सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर आधारित होता है। यहां भी सोने में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) की खरीद-बिक्री शेयर की तरह BSE और NSE पर कर सकते हैं। वैसे, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें, तब उस समय के भाव के बराबर पैसा मिलेगा। इसको यूनिट्स में खरीदा जाता है। एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट का मतलब 1 ग्राम सोना है। आपके पास बहुत पैसे नहीं हैं तो आप एक या दो यूनिट सोना खरीद सकते हैं।

3. सॉवरेन गोल्‍ड

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकारी बॉन्ड होता है, जिसे आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किया जाता है। इसमें निवेश से जोखिम की गुंजाइश कम रहती है। यह बॉन्ड 1 ग्राम सोने का होता है। मतलब 1 ग्राम सोने की जो कीमत होती है, वही बॉन्‍ड की कीमत रहेगी। सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड के जरिए 24 कैरेट के 99.9% शुद्ध सोने में निवेश किया जा सकता है। इसमें आपको दोगुना मुनाफा मिलता है। पहला मैच्योरिटी के समय निवेशक को मार्केट रेट के अनुसार पैसा मिलता है। दूसरा इसमें सब्सक्राइबरों को 2.5 फीसदी का ब्याज भी ऑफर होता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर मिली-जुली तस्वीर देखने को मिली है। जहां एक तरफ सोने की कीमतों में गिरावट आई...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵