back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के दामों के टूटे रिकॉर्ड, जान लें ताजा भाव

Gold Price Today: बाजार के भारी उतार-चढ़ाव और क्रिप्टो करेंसी में गिरावट को देखते हुए भारतीय सोने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं। सबसे सुरक्षित निवेश बनने के कारण सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने और चांदी के भाव में तूफानी तेजी बनी है। आज दोनों की कीमत ऑलटाइम हाई पर ट्रेड कर रही। जोरदार खरीदारी से कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी में तेजी बनी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और जून पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की संभावना से सोने में जोश है। ऐसे में वेडिंग सीजन से पहले खरीदारों को झटका लग रहा।

71 हजार रुपए के पार सोना

घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में तेजी है। MCX पर पहली बार सोना 71 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा। इसके दाम आज करीब 400 रुपए तक बढ़े हैं। चांदी भी 1100 रुपए की मजबूती पर है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 82000 रुपए के पार है। अब तक के दोनों मेटल सबसे हाईएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहे।

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी में मजबूती दर्ज हुई है। कॉमैक्स पर सोना करीब 17 डॉलर की बढ़त के साथ 2360 डॉलर प्रति ऑन्स के ऊपर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 28 डॉलर प्रति ऑन्स पर है। इसमें करीब 2 फीसदी की जबरदस्त तेजी दिख रही है।

क्या हैं ट्रिगर्स?

सोने में रिकॉर्ड तेजी की सबसे बड़ा कारण जबरदस्त सुरक्षित निवेश की मांग है, क्योंकि मिडिल-ईस्ट में तनाव गहराने की आशंका बनी है। इसके अतिरिक्त ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की सोने में लगातार 9वें महीने खरीदारी दिखी। डॉलर इंडेक्स में गिरावट से भी सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, अमेरिका में इस साल ब्याज दरों में कटौती संभव है। एनलिस्ट बता रहे हैं कि जॉब के जबरदस्त आंकड़ें और महंगाई दर बढ़ने के बाद भी जून महीने में ब्याज दरें घट सकती हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...