नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPO में निवेश करने में दिलटस्पी रखने वाले निवेशक जानते हैं कि इनिशियल पब्लिक आफरिंग के लिहाज से साल 2024 सबसे ज्यादा डेवल्पमेंट वाला रहा है। इस साल के दौरान कई ऐसे आईपीओ आए जो निवेशकों की बल्ले बल्ले कर गए लेकिन कुछ ऐसे IPO भी रहे जिनसे निवेशकों ने काफी उम्मीदें लगा रखी थी लेकिन वह निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में नाकामयाब रहे। यही वो साल रहा जब देश के कारोबारी इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च हुआ। आइए जानते हैं 3 ऐसे IPO निवेशकों की उम्मीद पर खरे नहीं उतरे।
Hyundai Motors India IPO– यह आईपीओ 27870 करोड़ रुपये का था जो 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खुला था। यह इस आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ था। 2 गुना सब्सक्राइब किए गए इस आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग 1.33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ हुई थी। हालांकि निवेशको को इससे जितनी उम्मीद थी उससे कम ही प्रदर्शन किया।
Swiggy IPO– इसी साल स्विगी ने भी अपना आईपीओ लॉन्च किया जिसका साइज 11,327 करोड़ रुपये था। यह अबतक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था। 6 नवंबर से 8 नवंबर तक खुले इस आईपीओ को 3.59 गुना सब्सक्राइब किया गया। हालांकि इसकी लिस्टिंग ने भी निवेशकों को सिर्फ 7 प्रतिशत ही रिटर्न दिया।
OLA Electric Mobility IPO– ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ साल का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ था। आईपीओ में 2 से 6 अगस्त के बीच बिड़ लगाई गई थी। इस इश्यू को 4 गुना तो सब्सक्रिप्शन मिला लेकिन जब शेयर लिस्टिंग की बारी आई तो इसके शेयर 76 रुपये के अपर प्राइज बैंड पर लिस्ट हुए। निवेशकों के इससे अच्छे खासे रिटर्न की उम्मीद थी लेकिन लिस्टिंग रेट और प्राइज बैंड एक जैसा ही रहा।




