नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । जुलाई का महीना खत्म होने में सिर्फ दो दिन बाकी है। अगले दो दिन बाद अगस्त का महीना में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में फाइनेंशियल और बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में भी अगस्त से बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त से इस तरह के 6 नए ऐसे फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आम आदमी पर सीधा पड़ने वाला है। इस दौरान, हम बात करे तो UPI के नियमों में बदलाव होने से लेकर ईंधन और रसोई गैस तक की कीमतों में वृद्धि तक शामिल है। आइए देखते हैं कि अगले महीने से क्या कुछ बदलने जा रहा है।
UPI में होने जा रहा बदलाव
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ट्रोजेक्शन को लेकर बड़े बदलाव किए जा रहे है। निगम ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने और ऐप्स पर लोडिंग कम करने के लिए पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे यूपीआई ऐप के लिए ट्रांजेक्शन और बैलेंज चेक करने की लिमिट तय करने जा रहा है। इस नए बदलाव के तहत अब यूजर्स 50 बार से ज्यादा अपना अकाउंट बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।
ये सारे नियम सभी UPI यूजर्स पर होंगे लागू
इसके अलावा, डिजिटल पेमेंट जैसे ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स दिन में केवल 25 बार ही एक ऐप से बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल जांच पाएंगे। इसी के साथ, ऑटो-पे के लिए भी टाइम स्लॉट निर्धारित किया गया है। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच और रात 9.30 के बाद। ये सारे नियम सभी UPI यूजर्स पर लागू होने जा रहे हैं।
रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की उम्मीद
इसके साथ ही, तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने घरेलू और व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। बीते एक महीने पहले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती जा सकती है।
बीते कुछ महीनों में रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। सरकार द्वारा 1 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करने की उम्मीद है, जिसका आपकी जेब पर असर पड़ सकता है।
CNG और PNG की बढ़ सकती है कीमत
CNG और PNG की कीमतों में 9 अप्रैल से कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन 1 अगस्त से इनकी कीमतों में बदलाव होने की संभावना है।
हवाई सफर हो सकता है महंगा
वही, इस बदलाव में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी शामिल है। एटीएफ की कीमतों में 1 अगस्त से बदलाव होने की संभावना है। इनका इस्तेमाल हवाई जहाजों में होता है। अगर ATF की कीमतें बढ़ती हैं, तो एयरलाइंस बढ़ी हुई लागत का बोझ पैसेंजर्स पर डाल सकती हैं। ऐसे में एयर टिकट्स महंगे हो जाएंगे
SBI बंद कर देगा फ्री क्रेडिट कार्ड इंश्योरेंस
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का कार्ड यूज करते हैं और हवाई यात्रा के दौरान मुफ्त दुर्घटना बीमा का लाभ उठा रहे हैं, तो उनके लिए खबर काम की है। 11 अगस्त, 2025 से बैंक अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड वेरिएंट्स पर मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज को बंद करने जा रहा है।




