back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market में 3 दिन नहीं होगा कारोबार, NSE प्रमुख ने इन सौदों से दूर रहने को कहा

Share Market Trading Tips: भारतीय शेयर बाजार में अगले तीन दिन तक छुट्टी है। साप्ताहिक छुट्टी शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को भी कारोबार नहीं होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार में इस वीकेंड तीन दिन कारोबार नहीं होगा। चुकी शनिवार और रविवार को बजार में स्थाई छुट्टियां हैं। सोमवार को बकरीद पर्व के कारण कारोबार नहीं होने हैं। इस तरह शेयर बाजारों में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है। अगले सप्ताह 5 दिनों के बजाय 4 दिन ही कारोबार होगा। बीएसई के अनुसार बकरीद पर घरेलू शेयर बाजार में इक्विटी सेगमेंट, डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा। एनएसई पर भी सभी सेगमेंट में छुट्टी रहेगी। दोनों प्रमुख बाजार मंगलवार से खुलेंगे। 

एमसीएक्स पर पहले सेशन में नहीं होगा काम

17 जून (सोमवार) को बीएसई और एनएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के साथ-साथ मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार प्रभावित होगा। एमसीएक्स के अनुसार बकरीद पर पहले सेशन का कारोबार बंद रहेगा। वैसे, शाम 5 बजे से दूसरे सेशन का कारोबार होगा। 17 जून (सोमवार) को ट्रेड सेटलमेंट भी बंद रहने वाला है।

पैसे गंवाने से बचने का तरीका बताया

शेयर बाजार पारंपरिक निवेश साधनों से अच्छा रिटर्न देने वाला विकल्प कहा जाता है। वैसे, बाजार में निवेश करना बेहद रिस्की हो सकता है। लाखों लोग तेजी से अमीर बनने के लालच में गाढ़ी कमाई गंवा देते हैं। इनमें खुदरा निवेशकों का सबसे ज्यादा हिस्सा रहता है। एनएसई प्रमुख ने इन्हीं निवेशकों को पैसे गंवाने से बचने का तरीका बताया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रमुख आशीष कुमार चौहान ने निवेशकों को सजग किया है। उन्होंने खासकर खुदरा निवेशकों को आगाह किया कि वे डेरिवेटिव सेगमेंट से दूर रहें। एनएसई प्रमुख के अनुसार खुदरा निवेशकों को इक्विटी सेगमेंट में पैसे लगाएं और इसके लिए म्यूचुअल फंड अच्छा विकल्प है।

F&O सेगमेंट खुदरा निवेशकों के लिए नहीं: चौहान

चौहान कहते हैं कि एफ एंड ओ सेगमेंट खुदरा निवेशकों के लिए नहीं है। यह सेगमेंट उन निवेशकों के लिए है, जिनके पास अच्छी-गहरी जानकारी है। जो बाजार को समझ कर बेहतर तरीके से रिस्क को मैनेज कर सकते हैं। खुदरा निवेशकों को म्यूचुअल फंड रूट के माध्यम से इक्विटी में निवेश करने पर ध्यान देना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Updates: चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 83,880 पर; Nifty 25,800 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵