नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस वजह से भारतीय शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कारोबार नहीं हो रहा है। इसके अलावा जिन शहरों में मतदान है, वहां बैंक बंद हैं। बता दें, महाराष्ट्र के उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, दक्षिणी मुंबई, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, पालघर में मतदान जारी है।
यूपी, जम्मू समेत इन शहरों में भी बैंक बंद
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, झांसी, अमेठी, कैसरगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, मोहनलाल गंज, गोंडा में मतदान हो रहा है। ओडिशा के बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का सीट, झारखंड की चतरा सीट, कोडरमा, हजारीबाग और पश्चिम बंगाल के बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग में जनता मताधिकार का प्रयोग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला और लद्दाख में मतदान जा रहा है।
ये चीजें बंद
मुंबई, लखनऊ और बेलापुर में बैंक बंद हैं। मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेंगे। इसको लेकर साप्ताहिक अवकाश वाले दिन शनिवार को बाजार खुला रखा गया था। इसके साथ ही चुनाव वाले शहरों में स्कूल और कॉलेज बंद हैं। शराब की दुकानें भी आज देर शाम तक बंद रहेंगी।
ये प्रतिष्ठान खुले रहेंगे?
मतदान वाले इलाकों में अस्पताल और मेडिकल सुविधाएं बहाल हैं। इसके अलावा अनिवार्य सभी सेवाएं चालू रखी गईं हैं।
एक मई को भी बंद था Share Market
इस महीने शेयर मार्केट में साप्ताहिक अवकाश के अलावा यह दूसरी छुट्टी है। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर बाजार बंद था। इससे पहले 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होने की वजह से बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। 4 जून को मतों की गणना होने की वजह से बाजार में छुट्टी रहेगी।
शेयर बाजार में कब-कब छुट्टी
17 जून – बकरीद।
17 जुलाई – मुहर्रम।
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस।
2 अक्टूबर – गांधी जयंती।
1 नवंबर – दिवाली।
15 नवंबर – गुरु नानक जयंती।
25 दिसंबर – क्रिसमस।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




