नई दिल्ली, रफ्तार। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन का असर एशियाई बाजारों पर आज दिख रहा है। भारत समेत कई देशों के घरेलू बाजार में गिरावट है। भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान में कारोबार खुला है। बाजार में ओपनिंग के साथ इंडिया वॉलिटेलिटी इंडिया यानी इंडिया VIX 20 महीने की ऊंचाई पर आया है। ये सितंबर 2022 के लेवल पर पहुंच चुका है। हालांकि, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस शेयरों में तेजी है। इरेडा के शेयर में 3.09 प्रतिशत की तेजी है। यह 181.7 रुपए पर पहुंचा है। दूसरी ओर एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स सेक्टर में गिरावट है।
कैसी रही ओपनिंग?
BSE का Sensex 162.98 अंकों की गिरावट के साथ 73842 पर खुला है। NSE का Nifty 97.45 अंकों की गिरावट के साथ 22404 पर कारोबार शुरू किया है। BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 412.09 लाख करोड़ रुपए पर है। इसमें 3275 शेयरों पर कारोबार हो रहा है। इनमें से 1413 शेयरों में तेजी और 1682 शेयरों में गिरावट है। 180 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 143 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। 81 शेयरों में लोअर सर्किट हैं।
Sensex के Shares की चाल
Sensex के 30 में से 11 शेयरों में बढ़त है। 19 शेयरों में गिरावट है। जेएसडब्ल्यू स्टील 2.28 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है। पावरग्रिड 1.44 फीसदी ऊपर है। टाटा स्टील 1.40 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.18 फीसदी ऊपर है। एनटीपीसी 0.90 फीसदी की मजबूती पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में नेस्ले 1.87 फीसदी टूटा है। एमएंडएम 1.10 फीसदी गिरा है। इंफोसिस में 0.91 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.90 फीसदी की कमजोरी है। टीसीएस 0.84 फीसदी की गिरावट पर है।
Nifty के Share की स्थिति
Nifty के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट बनी है। इनमें से 22 शेयरों में बढ़त बना है। एक शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है। एनएसई पर 2453 शेयरों में कारोबार हो रहा, जिनमें से 1340 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 988 शेयरों में तेजी है। 125 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। 103 शेयरों पर अपर सर्किट और 55 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




