back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियलमी अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को कर सकता है पेश : रिपोर्ट

बीजिंग, 7 नवंबर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन निर्माता रियलमी कथित तौर पर अंडर-डिस्प्ले कैमरे वाले अपने पहले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। जीएसएमएरीना की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक पेटेंट फाइलिंग से कुछ वायरफ्रेम डायग्राम सामने आए हैं, जिसमें डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए कोई जगह नहीं है। इसमें एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। पेटेंट फोटो से पता चलता है कि फोन में पीछे की तरफ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। इसमें दाईं ओर पावर बटन और बाईं ओर वॉल्यूम बटन हैं, जिसके निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और सिम ट्रे के लिए कटआउट हैं। इसमें 3.5एमएम हैडफोन जैक के लिए कटआउट नहीं है। रियलमी के अलावा, कुछ अन्य कंपनियां हॉनर, ओप्पो और वीवो भी स्मार्टफोन के अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा तकनीक पर काम कर रही हैं। सितंबर में, रियलमी ने वीबो पर एक स्मार्टफोन की एक फोटो पोस्ट की जिसमें सेल्फी कैमरे के लिए कोई नॉच या पंच होल नहीं है। डिवाइस पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ भी नहीं आता है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...