back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को हुआ सीने में दर्द, चेन्नई के आपोलो अस्पताल में भर्ती

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह उनको सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह शक्तिकांत दास को सीने में तेज दर्द हुआ और उन्हें तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने शक्तिकांत दास की स्वास्थ्य स्थिति पर बारीकी से नजर रखी है और आपातकालीन इकाई में उपचार जारी है। सूत्रों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

उनके स्‍वास्‍थ्‍य के ताजा अपडेट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रवक्ता का कहना है ने कहा कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत थी जिसके चलते उन्हें चेकअप के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत ठीक है और अगले कुछ घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। इनका कहना यह भी है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।

आपको बता दें कि शक्तिकांत दास दिल्ली के स्टीफंस कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट और 1980 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मई 2017 तक आर्थिक मामलों के सचिव थे। दास ने 12 दिसंबर 2018 को RBI के 25वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद उन्हें गवर्नर बनाया गया था । नवंबर 2016 में जब नोटबंदी हुई थी तब भी दास सबसे आगे थे। दास ने 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है । इसके साथ ही शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर के रूप में चुना गया है। सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में शक्तिकांत दास को एक बार फिर A+ ग्रेड मिला है। यह सम्‍मान वाशिंगटन डीसी, USA में ग्लोबल फाइनेंस द्वारा आरबीआई गवर्नर को प्रदान किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

BCCI की कमाई की नई ऊँचाई, Apollo Tyres के बाद Asian Paints भी जुड़ा, पार्टनरशिप से सालाना 180 करोड़ पार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), जो दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में शुमार है, ने स्पॉन्सरशिप से अपनी कमाई में एक...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵