नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्टकार्ड में RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरे साल शीर्ष रैंक A+ रैंक दी गई है। यह रिपोर्ट कार्ड ग्लोबल फाइनेंस के द्वारा 1994 से पब्लिश की जा रही है। इसमें लगभग 100 देशों को रैंक किया जाता है। फिर इनके बीच से विजेता चुने जाते हैं।
A से लेकर F तक की जाती है रैंकिंग
A से लेकर F तक रेटिंग महंगाई नियंत्रण, आर्थिक विकास, वर्तमान स्थिरता और इंटेरेस्ट रेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में दी जाती है। ग्रेड A का अर्थ होता है excellent performance जबकि F का मतलब फेलियर से होता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने दास को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “RBI गवर्नर को इस उपलब्धि के लिए बधाई और वह भी दूसरी बार। यह RBI में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में उनके काम की पहचान है।”
शक्तिकांत दास के अलावा और कौन हुआ सम्मानित
शक्तिकांत दास के अलावा डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विटजरलैंड के थॉमस जॉनसन को भी A+ ग्रेड दिया गया है।
किन लोगों का किया जाता है सम्मान
ग्लोबल फाइनेंस के वार्षिक सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड उन बैंक नेताओं को सम्मानित करते हैं जिनकी रणनीतियों ने मौलिकता, रचनात्मकता और दृढ़ता के माध्यम से अपने साथियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
इस ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन की स्थापना 1987 में हुई थी। इसके 193 देशों में 50000 पाठक हैं। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। पूरे विश्व में इसके ऑफिस हैं। हर साल यह पत्रिका बैंक और अन्य फाइनेंशियल क्षेत्रों में टॉप परफॉरमर्स का सिलेक्शन करती है।
Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें




