back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2000 के नोट पर RBI का आया बड़ा अपडेट, लोगों के पास इतने हजार करोड़ के नोट

RBI: 2000 रुपए के नोट को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के रीजनल ऑफिसों में उपलब्ध है। बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में बाजार से बाहर हो चुके 2000 रुपये के नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया अपडेट आया है। RBI ने गुरुवार को बताया कि 2000 के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आए हैं। 7409 करोड़ रुपए मूल्य के नोट लोगों के पास भी हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को 2 हजार रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने का ऐलान किया है।

7 अक्टूबर 2023 तक जमा करने थे नोट 

19 मई 2023 की स्थिति के अनुसार उस समय चलन में 2 हजार के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह 31 जुलाई 2024 को घटकर 7409 करोड़ रुपये रहा। आरबीआई ने कहा है कि इस तरह 19 मई 2023 तक चलन में मौजूद 2000 रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट वापस आ गए हैं। 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में थी।

RBI के रीजनल ऑफिस में 19 मई 2023 से बदले जा रहे थे नोट

चलन से हटाए गए 2 हजार के नोट को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से रिजर्व बैंक के 19 रीजनल ऑफिस में थी। आरबीआई के रीजनल ऑफिस 9 अक्टूबर 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने को 2000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। लोग देश के भीतर भारतीय डाक से 2000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी रीजनल ऑफिस में भेज रहे। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है।

 देश में 19 आरबीआई कार्यालय

अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम में हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

50 पैसे और 1 रुपये के सिक्कों की वैधता को लेकर भ्रम हुआ दूर, RBI ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 50 पैसे और 1 रुपये के सिक्कों को लेकर फैले भ्रम पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्थिति पूरी तरह साफ...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵