back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Essential Medicine : आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम कम, देख लें पूरी लिस्ट

Medicine Price Reduction: नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने कई दवाओं की कीमत कम करने का निर्णय लिया है। इस लिस्ट में 54 जरूरी दवाएं और 8 विशेष दवाएं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। महंगी दवाइंयों से परेशान आम लोगों के लिए बेहद राहत की खबर है। सरकार ने आज से 54 जरूरी दवाओं के दाम कम कर दिए हैं। डायबिटीज, हार्ट, कान की बीमारियों से जुड़ीं दवाओं के दाम में कटौती की गई है। इसके साथ ही मल्टीविटामिन दवाओं की कीमत में कटौती गई है। यह फैसला नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की 124वीं बैठक में लिया गया। एनपीपीए देशभर में बिक रहीं उन जरूरी दवाओं की कीमत तय करती है, जिनका इस्तेमाल आम लोग करते हैं। एनपीपीए की बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशेष दवाओं की कीमत कम करने पर निर्णय लिया गया।

इन दवाओं की घटी कीमत

एनपीपीए ने 54 दवाओं के नए दाम तय किए हैं। डायबिटीज, हार्ट, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टी विटामिन, कान से जुड़ीं दवाओं के अलावा 8 स्पेशल फीचर उत्पादों के दाम पर भी फैसला लिया गया। इससे पहले सरकार ने पिछले महीने भी कई दवाओं के दाम कम किए थे। पिछले महीने 41 दवाओं और 6 स्पेशल दवाओं की कीमत घटाई गई थी। पिछले महीने भी एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी दवाओं के दाम कम किए गए थे। इनके अलावा लीवर, गैस व एसिडिटी की दवाएं, पेन किलर, एलर्जी की दवाएं भी सस्ती हुई थीं।

10 करोड़ से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

एनपीपीए के इस फैसले से करोड़ों लोगों को फायदा होगा। अभी देश में अकेले डायबिटीज के 10 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं। यह अन्य देश की तुलना में अधिक है। डायबिटीज के मरीज नियमित दवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में दाम कम होने के चलते डायबिटीज के 10 करोड़ से अधिक मरीज लाभान्वित होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP शासित हरियाणा में नही होगा आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को लागू न करने के लिए अरविंद केजरीवाल...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...