back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रॉकेट बन रहे हैं सोने के भाव, पिछले 7 दिनों में इतनी बढ़ी सोने की कीमत, जानिए क्‍या है तेजी का कारण?

एक तरफ जहां अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद सोना तेजी से गिरा था तो वहीं देश में सोने का नया रिकॉर्ड बना। आइए जानते हैं सोने की कीमतों में कितना और क्यों आया उछाल ?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। पिछले 7 दिनों में सोने की कीमतों में पंख लग गए हैं। सोने की कीमतों में जबरदस्‍त तेजी के साथ उछाल देखने को मिल रहा है, इस उछाल ने निवेशकों को भी चौंकाया है। क्‍योंकि पिछले सात कारोबारी दिनों में सोने ने 7 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आईये जानते हैं सोने की कीमतों में उछाल का क्‍या है कारण ?

सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विगत 2 अप्रैल को टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे 9 अप्रैल से लागू होना था। 2 अप्रैल को सोना की कीमत सबसे हाई यानी 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और उसी दिन सोने का नया रिकॉर्ड बना था। लेकिन जैसे ही टैरिफ की घोषणा हुई वैसे ही सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई थी। इसके बाद 8 अप्रैल को सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। लेकिन इसके बाद जब 90 दिन के लिए टैरिफ प्‍लान टाला गया तो सोने की कीमतों में फिर पंख लगना शुरू हो गए थे।

सोने के निवेश में मिल रहा है अच्‍छा रिटर्न

8 अप्रैल को टैरिफ प्‍लान टलने के बाद से अब तक सर्राफा मार्केट में सात दिन कारोबार हुआ है। इस दौरान गुरुवार को सोना बढ़कर 97,700 रुपये पर पहुंच गया है। सोने ने 10, 11, 12, 16 व 17 अप्रैल को कीमत के मामले में अपने सभी पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। ऐसे में सोने की कीमतों से जो रिटर्न मिल रहा है, उसे देखते हुए निवेशक ज्‍वेलरी से ज्यादा डिजिटल गोल्ड में इंट्रेस्‍ट दिखा रहे हैं। जिसके चलते सोने की मांग भी बहुत अधिक बढ़ चुकी है।

अक्षय तृतीया पर बढ़ जाएगी मांग 

आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इस दिन धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा सोने की खरीदी होती है। ऐसे में सोने की मांग बढ़ेगी और कीमतों में उछाल आएगा। यही कारण है कि निवेशक आज की तारीख पर ही बिस्कुट और सिक्के की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, ताकि अभी के भाव के आधार पर अक्षय तृतीया के दिन उसकी डिलीवरी ली जा सके। वहीं मई-जून में शादियों का सीजन होने के कारण भी लोग अभी से सोना खरीद रहे हैं। 

वैश्विक प्रभाव के कारण कीमतों में उछाल

ऑल इंडिया ज्वेल्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा की मानें तो सोने की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। वहीं यूपी सर्ऱाफा एसोसिएशन के सचिव रामकिशोर मिश्रा का कहना है कि वैश्विक प्रभाव के साथ कीमतों में उछाल अक्षय तृतीया का असर है। 

8 अप्रैल से अब तक सोने का भाव 

तारीख मूल्य

08 अप्रैल 90,600

09 अप्रैल 92,300

10 अप्रैल 93,850

11 अप्रैल 95,800

12 अप्रैल 96,200

15 अप्रैल 95,700

16 अप्रैल 97,200

17 अप्रैल 97,700

18 अप्रैल 97,000

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...