back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Post Office की शानदार PPF स्कीम, हर साल जमा करें 50,000 रुपये और पाएं लाखों का रिटर्न ?

PPF खाता आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवा सकते हैं। यह अकाउंट लॉन्ग टर्म सेविंग्स के साथ-साथ सुरक्षित रिटर्न भी देता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। ये स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। इस समय इस PPF स्‍कीम पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें निवेश करने के लिए आप हर साल एकमुश्त पैसा जमा कर सकते हैं या चाहें तो किश्‍तों में भी रकम जमा कर सकते हैं। PPF खाते में साल भर में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। अगर आप कम राशि से शुरुआत करना चाहते हैं, तो सिर्फ 50 रुपये की किस्त से भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं। 

PPF अकाउंट 15 साल में होता है मैच्योर

PPF एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है, जिसकी मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। यानी अगर आप एक बार PPF खाता खुलवाते हैं, तो आपको 15 साल तक उसमें निवेश करना होता है। हालांकि यह अवधि खत्म होने के बाद भी आप इसे जारी रख सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है, जिससे अकाउंट को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। PPF अकाउंट आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं, या फिर किसी भी बैंक में जाकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। अब अगर आप हर साल 50,000 रुपये इस खाते में जमा करते हैं, तो 15 साल बाद यानी मैच्योरिटी पर आपको कुल 13,56,070 रुपये मिलते हैं। इस रकम में आपका कुल निवेश 7,50,000 रुपये होता है और ब्याज के रूप में 6,06,070 रुपये मिलते हैं। 

PPF खाते में मिलती है लोन और आंशिक निकासी की सुविधा

PPF खाते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, यानी इसमें जमा आपका एक-एक पैसा सुरक्षित रहता है। हालांकि, खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए आपको हर साल कम से कम 500 रुपये जमा करना जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका खाता डिफॉल्ट मानकर बंद कर दिया जाता है। हालांकि घबराने की बात नहीं है, इसे आप जुर्माना अदा करके दोबारा एक्टिवेट करा सकते हैं। 

PPF खाते के साथ लोन की सुविधा भी मिलती है। यानी जब आपको जरूरत हो, तो इस खाते के बैलेंस के आधार पर सस्ती ब्याज दर पर लोन लिया जा सकता है। हालांकि, इस स्कीम में पैसा लॉक होता है। खाता खोलने के 5 साल तक आप इससे कोई रकम नहीं निकाल सकते। लेकिन 5 साल पूरे होने के बाद अगर कोई गंभीर बीमारी, शिक्षा खर्च या अन्य विशेष परिस्थितियां हों, तो आप आंशिक निकासी कर सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵