back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये फोन चलाने वालों की होगी बल्ले-बल्ले, अब Google दे रहा 8500 रुपए, जाने कौन है एलिजिबल?

गूगल आखिर क्यों 8500 रुपए दे रहा है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। आइए जानते है इसकी वजह।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गूगल Pixel 6a चलाने वाले यूजर्स को कंपनी की ओर से मिलने जा रहा 8500 रुपए का तोहफा। लेकिन क्यों? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाहता है। दरअसल, कंपनी ने Pixel 6a चलाने वाले यूजर्स से लगातार मिल रही फोन में ओवरहीटिंग और बैटरी परफॉर्मेंस से जुड़ी शिकायतों के बाद बैटरी परफॉर्मेंस प्रोग्राम को शुरू करने की योजना बनाई है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी या तो फ्री में बैटरी बदलकर देगी या फिर मुआवजे के रूप में लोगों को 100 डॉलर यानी लगभग 8500 रुपए दिए जाएंगे। 

Android 16 अपडेट को भी रोलआउट करेगी

अगर आप भी Google Pixel 6a चलाने वाले यूजर हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी है। अब कंपनी 8 जुलाई यानी कल से पिक्सल 6ए की बैटरी परफॉर्मेंस में सुधार और ओवरहीटिंग के रिस्क को कम करने के लिए एंड्रॉयड 16 अपडेट को भी रोलआउट करेगी।

कौन है 8500 रुपये पाने के लिए एलिजिबल?

Google Pixel 6a चलाने वाले सभी यूजर्स कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से बैटरी चेंज करवा सकते हैं। जिन लोगों को बैटरी चेंज नहीं करवानी वे 100 डॉलर यानी लगभग 8500 रुपए या फिर 150 डॉलर लगभग 12800 रुपए का गूगल स्टोर क्रेडिट ऑप्शन चुन सकते है। आप एलिजिबल है या नही इसके लिए आपको कंपनी के सपोर्ट पेज पर जाकर चेक करना होगा। पेज पर डायरेक्ट जाने के बाद नीचे दिख रहे कंफर्म बटन पर टैप करें, अगले पेज पर आपको फोन का IMEI नंबर डालना होगा। इसके बाद डिवाइस से लिंक ईमेल ईडी को दर्ज करें और सबमिट करें।

फाइनल अमाउंट एक्सचेंज रेट पर निर्भर होगा

गौर करने वाली बात यह है कि, लोकल रेगुलेशन की वजह से सभी देशों में कैश पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी इसलिए, पेमेंट्स कंपनी थर्ड पार्टी के जरिए Payoneer से आपको देगी जिसके लिए यूजर्स से आईडी प्रूफ और पैन कार्ड जैसी डिटेल्स मांगी जा सकती है। गूगल ने कहा कि, फाइनल अमाउंट रोज एक्सचेंज रेट पर निर्भर होगा। लिक्विड डैमेज या फिजिकल डैमेज वाले फोन फ्री में बैटरी सर्विस के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। इसके अलावा अगर फोन वारंटी में नहीं है तो, स्क्रीन टूटी हुई है तो इसके लिए कंपनी आपसे सर्विस फीस चार्ज करेगी।

21 जुलाई 2025 से इन देशों में उपलब्ध हो जाएगी

गूगल का कहना है कि, बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा 21 जुलाई 2025 से कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जापान, सिंगापुर और भारत के वॉक-इन रिपेयर सेंटर पर उपलब्ध हो जाएगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵