back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, May 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब घर बैठे आधार अपडेट संभव! e-Aadhaar App से ऐसे नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलें

सरकार अब e-Aadhaar मोबाइल ऐप लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। आज कल आधार कार्ड के बिना कोई भी काम आसानी से नहीं होता है ऐसे में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी काम रुक सकते हैं। यही कारण है कि आधार के बिना आधुनिक जीवन की सुविधाओं तक पहुंच अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास आधार नहीं है तो आप किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं उठा सकते हैं। 

आधार की बढ़ती जरूरत और महत्व को देखते हुए सरकार ने नया मोबाइल ऐप e-Aadhaar लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ऐप आधार में बदलाव या सुधार कराने में उपयोगी साबित होगा और नागरिकों को डिजिटल तरीके से अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा प्रदान करेगा।

e-Aadhaar मिनटों में हो जाएगा ये काम

e-Aadhaar ऐप के जरिए आप कहीं भी और कभी भी अपने आधार की डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर को आसानी से अपडेट या बदल सकते हैं। अभी तक इन बदलावों के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था और लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना होता था।

लेकिन नया e-Aadhaar ऐप आने के बाद आपको नाम, पता, जन्म तिथि या मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। आप अब कहीं भी और कभी भी ये सभी विवरण आसानी से अपडेट या बदल सकते हैं।

कब लॉन्च होगा e-Aadhaar ऐप

अब आपके मन में सवाल हो सकता है कि e-Aadhaar ऐप कब लॉन्च होगा। इसके बारे में जानकारी यह है कि ऐप पर अभी कई काम चल रहे हैं और इसे लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इसलिए इसके लॉन्च में कुछ समय लग सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ई-आधार मोबाइल ऐप इस साल के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। लॉन्च के बाद आप इसे अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

अभी काम कर रहा है m-Aadhaar ऐप

बताते चलें कि, वर्तमान में m-Aadhaar ऐप उपलब्ध है। इसके जरिए आप आधार डाउनलोड कर सकते हैं, पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं, आधार अपडेट की हिस्ट्री देख सकते हैं, आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, आधार लॉक/अनलॉक जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol Diesel Price Today: बढ़े क्या पेट्रोल-डीजल के दाम? सोने की कीमतों में भी हलचल, जानिए दिल्ली से पटना तक आज के...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के नए...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Android यूजर्स के लिए सरकार की हाई-रिस्क चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते...

New Labour Code: देश में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, सैलरी-PF से लेकर नौकरी तक बदल जाएंगे कई नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने चारों नए लेबर...

RCB vs MI: चिन्नास्वामी में होगा रनों की बरसात का खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 54वां मुकाबला Royal...

महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में...

IRCTC पर जरा सी गलती पड़ सकती है भारी, AI सिस्टम तुरंत ब्लॉक कर देगा अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम...

CSK vs LSG: चेपॉक में स्पिन का होगा खेल, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 53वां मुकाबला Chennai...

रोज एक जैसा खाना पड़ सकता है भारी, बिगड़ सकती है गट हेल्थ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵