back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukesh Ambani को फिर मिली हत्या की धमकी, ‘5G’ की स्पीड से बढ़ा रहा रंगदारी की रकम

Mukesh Ambani Received Death Threats: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को लगातार हत्या की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाले ने अब 400 करोड़ रुपए की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को लगातार हत्या की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाले ने अब 400 करोड़ रुपए की मांग की है। इससे पहले अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ईमेल मिला था, जिसमें 200 करोड़ रुपए मांगे गए थे।

20 करोड़ रुपए से बढ़कर 400 करोड़ मांगा

पुलिस ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को अज्ञात व्यक्ति से 400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। चार दिनों में अंबानी को तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला है। शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति से अंबानी को 20 करोड़ रुपए की मांग वाला पहला ईमेल मिला था। फिर उनके सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला, उसमें 200 करोड़ रुपए मांगे गए हैं।

बीते साल दरभंगा से एक शख्स हुआ था गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। पिछले साल, मुंबई पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल करने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...