back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India Vistara Merger: इसी साल होगा एयर इंडिया और विस्तारा का मर्जर, 7 हजार स्टाफ के लिए क्या प्लान?

Air India Vistara Employees: एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन और विस्तारा एयरलाइन के सीईओ ने स्टाफ के साथ टाउन हॉल मीटिंग कर उन्हें अपना प्लान बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इसी साल एयर इंडिया (Air India) और विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) का मर्जर होगा। दोनों एयरलाइन कंपनियां टाटा ग्रुप (Tata Group) की है। दोनों के सीईओ ने सोमवार को इस संबंध में प्लान तैयार किया है। दोनों सीईओ ने स्टाफ के साथ लंबी टाउन हॉल मीटिंग की है। इसमें इस मर्जर को लेकर स्टाफ को भरोसे में लेने की कोशिश की गई। करीब 7 हजार कर्मियों के भविष्य को लेकर भी प्लान फाइनल किया गया है। इनके रोल की भी जानकारी दी गई। एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन में कुल मिलाकर 23500 स्टाफ हैं।

7000 स्टाफ फिटमेंट के तहत काम करेंगे

एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) और विस्तारा एयरलाइन के सीईओ विनोद कन्नन (Vinod Kannan) ने कहा है कि मर्जर होने के बाद कंपनी के संसाधन बढ़ेंगे। दुनिया के कई रूट पर हम सर्विस देंगे। करीब 7 हजार स्टाफ को फिटमेंट के तहत काम सौंपेगे। इनका फिटमेंट जून अंत तक पूरा होगा। इनके रोल भी तय किए जाएंगे। इस काम में पारदर्शिता रखने को ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म की मदद ली जाएगी। इसमें इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

नए स्ट्रक्चर में भेदभाव नहीं किया जाएगा

ऑर्गेनाईजेशन स्ट्रक्चर को नई योजनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। दोनों सीईओ ने स्टाफ को भरोसा दिलाया कि नए स्ट्रक्चर में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। रोल तय करने के दौरान योग्यता और दक्षता पैमाना होगा। संयुक्त एयरलाइन के कारण स्टाफ को भी स्थिरता मिलेगी।

सिंगापुर एयरलाइन्स की 25.1% हिस्सेदारी होगी

मर्जर के बाद विशाल एयरलाइन कंपनी बनेगी। सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) की एयर इंडिया में 25.1% हिस्सेदारी होगी। सिंगापुर एयरलाइन्स और टाटा ग्रुप ने मिलकर विस्तारा एयरलाइन बनाई थी। आगामी दिनों में ऐसी कई टाउन हॉल मीटिंग आयोजित की जाएंगी, जिससे किसी स्टाफ के मन में मर्जर को लेकर शंका नहीं रहे। अभी मर्जर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मंजूरी का इंतजार है। टाटा ग्रुप ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया का अधिग्रहण 2022 में किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵