back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India Express Crisis: अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री हुए नाराज़, एक ने कहा- मेरी तो नौकरी चली जाएगी

9 मई की जगह 10 मई को ऑफिस पहुंचने का क्या फायदा मुझे? मेरा बोस तो मुझे नौकरी से निकाल देगा! एयरलाइन के 300 से ज्यादा कर्मी एक साथ सिक लीव पर।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 से ज्यादा कर्मी बुधवार को एक साथ सिक लीव पर चले गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। करीब 86 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा। उड़ाने रद्द होने के कारण गुस्साए पैसेंजरों ने एयरपोर्ट पर धरना दिया। दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर गुस्साए पैसेंजरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस गुस्साई भीड़ स्टाफ से कह रही है कि आखिरी लम्हे पर उनकी फ्लाइट कैंसल हुई है।

पैंसेजरों की मांग

केरल में जो पैसेंजर ने बताया कि फ्लाइट बोर्ड करने से ठीक पहले उन्हें फ्लाइट के कैंसल होने का पता लगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पूरे पैसे रिफंड या फ्लाइट के रिशिड्यूल करने की बात कही। लेकिन पैसेंजरों का कहना है कि उन्हें इसी समय रिफंड चाहिए या आज के ही दिन की कोई दूसरी फ्लाइट दी जाए।

नौकरी जाने का डर

वहीं कुछ ऐसे भी थे जिनका कहना है कि फ्लाइट न मिलने की वजह से वह अपनी नौकरी खो सकते है। उनका वीज़ा खत्म होने को है। एक महिला ने कहा कि 9 मई की जगह 10 मई को ऑफिस पहुंचने का क्या फायदा मुझे? मेरा बोस तो मुझे नौकरी से निकाल देगा।

एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी रात

साथ ही पैसेंजरों ने एयरलाइन पर एकोमोडेशन भी नहीं मुहैया कराने का आरोप लगाया। जिसके कारण लोगों को अधर में ही लटकना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात एयरपोर्ट पर ही बिताने के लिए मजबूर किया गया।

नई नीतियों के खिलाफ धरना

एयरलाइन का कहना है कि उसे फ्लाइट को कैंसल करना पड़ा क्योंकि कैबिन क्रू बड़ी संख्या में छुट्टी पर चला गया और अपना फोन बंद कर लिया है। सूत्रों के अनुसार टाटा ग्रुप के साथ मर्ज होने के कारण नई पोलिसियों के खिलाफ क्रू धरना दे रहा है। वहीं, मैनेजमेंट अपने क्रू से बात करने की कोशिश कर रही है।

क्या बोले एयरलाइन प्रवक्ता

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि केबिन क्रू ने पिछली रात ही बताया कि वे बिमार है, जिसके कारण फ्लाइटों में देरी और कई रद्द करनी पड़ी। साथ ही हम अपने क्रू से बात कर उनसे इस तरह की घटना के पीछे की वजह को जानना चाहते हैं। हम कोशिश है हमारे गेस्ट को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

घने कोहरे की मार से दिल्ली में 148 फ्लाइट्स रद्द, 200 से ज्यादा लेट, जानिए कहा-कहा हुई ट्रेनें हुई प्रभावित

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2025 के आखिरी दिन बुधवार को राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में नजर आई। सुबह से ही विजिबिलिटी बेहद...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...