back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीमा धारकों के क्लेम जल्द निपटाएंगी LIC, आतंकी हमले के पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्धता का वादा किया

LIC ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि बीमा धारकों के दावे जल्द से निपटाने के प्रयास होंगे।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। लोग धीरे-धीरे इस दर्द से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं लाइफ इंश्योरेस कॉर्पोरेशन (LIC) की ओर से पहलगाम हमले के पीड़ितों को राहत देते हुए क्लेम निपटान प्रक्रिया में ढील देने की घोषणा की गई है। एलआईसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे इससे प्रभावितों को पूरी तरह से मदद करने को प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि पीड़ितों को वित्तीय राहत देने के लिए दावा निपटान में तेजी भी लाई जाएगी। 

बीमा धारकों को मिलेंगी ये सुविधाएं 

LIC के सीईओ और एमडी सिद्धा मोहंती ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी बीमा धारकों की मुश्किलों को कम करने के लिए कई तरह की रियायतें देने जा रही है। उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र की जगह आतंकी हमले में बीमा धारक की मृत्यु के केन्द्र या राज्य सरकार की ओर से भुगतान या फिर किसी भी मुआवजे के सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद किसी भी साक्ष्य को मृत्यु प्रमाण के तौर पर माना जाएगा। 

हेल्पलाइन नंबर जारी

एलआईसी बीमा बीमा धारकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एलआईसी ने इस संबंध में बताया कि किसी भी तरह के दावे के लिए पास का एलआईसी शाखा, प्रभाग या ग्राहक केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं या फिर 022-68276827 पर भी कॉल कर बात की जा सकती है। 

NSE पीड़ितों के परिवार को देगा एक करोड़

दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) चीफ आशीष कुमार चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। यह जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की गई है। इस पोस्‍ट में लिखा कि हम कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के प्रति गहरा शोक व्‍यक्‍त करते हैं, जिसमें 26 लोगों ने जान गंवाई है। हम मदद के तौर पर पीड़ितों के परिवार को एक करोड़ रुपये देने का एलान करते हैं और इस मुश्किल घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

5 लाख इंवेस्ट करे, 15 लाख मिलेगा, जानिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बंपर रिटर्न

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस निवेश के लिए एक अन्य विकल्प है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में लोगों का रुझान इसलिए...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...