back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jeet Adani Wedding: बेटे की शादी में अंबानी ने जितना पैसा बहाया उसका दोगुना अडानी ने NGO को दान में दिया

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और सूरत के कारोबारी की बेटी दिवा का विवाह संपन्न हुआ। दोनों शादी के बंधन में बढ़ गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी का विवाह सूरत के हीरो के कारोबारी की बेटी दिवा से हो गया है। दोनों पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। कई दिनों से शादी की चर्चाएं हो रही थी। वहीं अब इनकी शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा खुद गौतम अडानी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि शादी अच्छे से संपन्न हो गई है।

गौतम अडानी ने शेयर किया पोस्ट 


गौतम अडानी ने बेटे जीत की शादी के बाद ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ। 

पोस्ट शेयर करते हुए गौतम अडानी ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में कपल एक दूसरे को वर्णमाला पहनते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में गौतम अडानी अपनी पत्नी और बहू बेटे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार यह पता चला कि जीत और दिवा के शादी में केवल दोनों परिवार के रिश्तेदार और कुछ बेहद करीबी मित्र मौजूद थे। दोनों परिवार और बेहद कम लोगों के बीच में या शादी संपन्न हुई।

महाकुंभ में की थी शादी की घोषणा 


प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 21 जनवरी को गौतम अडानी ने इस शादी की घोषणा की थी।शादी से दो दिन पहले जीत अडानी ने ‘मंगल सेवा’ की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का संकल्प लिया है।इसके साथ ही इस खास मौके पर गौतम अडानी ने समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की हैं। वहीं आपको बता दे कि जीत अडानी भी एक बिजनेसमैन है। जीत अडानी इस समय देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵