back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hyundai IPO: अगले कुछ घंटो में कंपनी देने जा रही है करोड़ो की सौगात, बस 13 हजार रुपये का कर लें इंतजाम

15 अक्टूबर को देश का अबतक का सबसे बड़ा IPO लॉन्च होने जा रहा है। हुंडई मोटर्स कल 27 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ बाजार में निवेशकों के लिए उतारेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऑटो सेक्टर में निवेशकों के लिए 15 अक्टूबर का दिन अहम होने जा रहा है। हुंडई (Hyundai IPO) अपना आईपीओ जारी करने जा रही है जिसका साइज 27,879.16 रुपये है। 20 साल बाद यह पहला मौका होगा जब ऑटो सेक्टर में कोई आईपीओ लॉन्च होने वाला है।

कब से IPO में बोली लगा सकेंगे?

निवेशकों के लिए इस आईपीओ को 15 अक्टूबर को बाजार में उतारा जाएगा जिसका साइज 27,879 करोड़ रुपये होने जा रहा है। 20 साल बाद ऑटो सेक्टर में कोई आईपीओ जारी होने वाला है जिसे लेकर निवेशकों की इससे काफी उम्मीदें हैं। 15 अक्टूबर को बाजार में आने के बाद निवेशक इसमें 17 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं। अब आपका सवाल होगा कि इसमें निवेश करने की न्यूनतम राशि कितनी हो सकती है, तो इसका जवाब है सिर्फ 13 हजार रुपये। इसका एक लॉट केवल 13,720 रुपये में लिया जा सकेगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को इसका शेयर अलॉटमेंट हो जाएगा और जिन निवेशकों को इश्यू नहीं मिले हैं उन्हें 21 अक्टूबर तक रिफंड कर दिया जाएगा। जबकि 22 अक्टूबर को शेयर लिस्ट हो सकते है। कंपनी ने इसका प्राइज बैंड 1865-1960 रुपये रखा है। कंपनी इसके तहत नए शेयर जारी नहीं करेगी बल्कि सारा इश्यू ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया जाएगा।

GMP में मिल रहा है ठंडा रिस्पॉन्स

बेशक हुंडई का आगामी आईपीओ LIC को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो जाएगा लेकिन ग्रे मार्केट में इसकी स्थिति अच्छी नजर नहीं आ रही। आईपीओ खुलने से पहले ही इसके GMP में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 9 अक्टूबर के बाद से ही इसका भाव 175 रुपये से गिर रहा है। बाजार में आने से केवल एक दिन पहले तक इसका भाव गिरकर मात्र 75 रुपये पर रह गया है। हालांकि इसके भविष्य को लेकर केवल अटकलें लगाई जा रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द ही बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट जियो प्लेटफॉर्म्स...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵