back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान: अगर PAN कार्ड को लेकर बरती ये लापरवाही तो भुगतना पड़ सकता है लाखों का दंड

आज कल पैन कार्ड वित्तीय लेन देन के लिए सबसे बड़ी जरुरत बनकर उभरा है। लेकिन क्या आप जानते है आपको पैन कार्ड पर कोई दूसरा व्यक्ति भी लोन ले सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मौजूदा समय में शायद ही कोई ऐसा पात्र नागरिक हो जिसके पास पैन कार्ड न हो, लेकिन क्या कभी सोचा है कि अगर आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी और ने आपके नाम पर लोन ले लिया तो क्या होगा। ऐसी स्थिति में पैन कार्ड धारक बड़ी मुश्किल में फंस सकता है। इस स्थिति में लोन प्रोवाइडर कंपनी उसी व्यक्ति से लोन वसूलेगी जिसके पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया होगा। अगर लोन आपके पैन का इस्तेमाल करके लिया गया होगा तो आपको ही इसका भुगतान करना पडेगा।

लापरवाही के चलते लग सकती है लाखों की चपत

यह जगजाहिर है कि पैन कार्ड का इस्तेमाल जरुरी होता जा रहा है। ऐसे में दस्तावेजों के लिए सावधान रहना भी उतना ही जरुरी होता जा रहा है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो पैनकार्ड के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आप भी खुद को लाखों की चपत लगवा सकते हैं। मान लिजिए कि किसी ने आपके पैन नंबर का इस्तेमाल करके लोन ले लिया और वह लोन की किस्त नहीं चुका रहा है तो इसका नुकसान आपके सिर का सकता है। ऐसी स्थिति में आपको वह लोन चुकाना पडेगा वरना लोन प्रोवाइडर कंपनी आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर सकती है। इसके अलाव क्रेडिट कार्ड को लेकर भी ऐसा ही नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

अंग्रेजी की एक कहावत है “प्रिकोशन इस बैटर दैन क्योर” जिसका इस्तेमाल करके इस होने वाले फ्रॉड से बचा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद भी अगर आप इन झालसाजों के झांसे मे फँस जाते हैं तो बिना देरी किए आपको इसकी शिकायत करने की सलाह दी जाती है। साइबर सेल के अलावा इस फ्राड की सूचना आपको अपने बैंक और इनकम टैक्स विभाग को भी देनी चाहिए जिससे होने वाले नुकसान से पहले ही आप एहतियात कदम उठा लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

New Income Tax Rules: 20 लाख तक की प्रॉपर्टी डील में नहीं लगेगा PAN, घर खरीदना हुआ आसान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी राहत आ सकती है। इनकम टैक्स विभाग ने नए ड्राफ्ट नियम...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵