back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एफआईआई की भारी बिकवाली के दबाव में एचडीएफसी समूह के शेयरों के दाम लुढ़के

नयी दिल्ली , 7 फरवरी (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारी बिकवाली और घरेलू शेयर बाजार में रही तेज गिरावट से सोमवार को एचडीएफसी समूह के शेयरों के दाम भी लुढ़क गये। मंगलवार को होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों को बढ़ाये जाने की संभावना और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी से भी निवेश धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव रहा। इन सभी विपरीत परिस्थितियों में एचडीएफसी बैंक के शेयर के दाम 3.5 प्रतिशत गिरकर 1,471 रुपये प्रति शेयर, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर के दाम 3.4 प्रतिशत लुढ़ककर 603 रुपये प्रति शेयर, हाउसिंग डेवलमेंट फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के शेयर के दाम 3.1 प्रतिशत गिरकर 2,427 रुपये प्रति शेयर और एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर के दाम चार प्रतिशत फिसलकर 2,208 रुपये प्रति शेयर रह गये। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी के निजी बैंक का सूचकांक सोमवार को 2.34 प्रतिशत लुढ़क गया। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...