back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओएनजीसी प्रमुख के लिए निजी क्षेत्र के एक दिग्गज अधिकारी को नियुक्त करना चाहती है सरकार

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ओएनजीसी के प्रमुख के लिए एक निजी क्षेत्र के कार्यकारी को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई गई है। फरवरी में, केंद्र ने ओएनजीसी में एक अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चुनने के लिए एक खोज-सह-चयन समिति (सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी) की स्थापना की थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह निजी क्षेत्र के अधिकारियों की भी तलाश कर रही है। मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि पैनल एक निजी क्षेत्र के कार्यकारी को आकर्षक मुआवजा देने के तरीके खोज रहा है, जो कई बार सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में प्रवेश के लिए एक बाधा के तौर पर सामने आता है। सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों के अधिकारी वह वेतन पैकेज प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जो निजी क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि पैनल की अभी औपचारिक बैठक नहीं हुई है। इसमें सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की अध्यक्ष मल्लिका श्रीनिवासन, तेल सचिव पंकज जैन और इंडियन ऑयल के पूर्व अध्यक्ष बी. अशोक शामिल हैं। ट्रैक्टर निर्माता ट्रैक्टर्स और कृषि उपकरण (टीएएफई) की अध्यक्ष श्रीनिवासन निजी क्षेत्र की पहली पीईएसबी चेयरपर्सन हैं। पीईएसबी सरकार द्वारा संचालित संस्थाओं के लिए निदेशकों और अध्यक्षों का चयन करता है। इससे पहले, यह बताया गया था कि समिति ने उन सभी नौ उम्मीदवारों को खारिज कर दिया, जिनका पिछले जून में ओएनजीसी में शीर्ष पद की भूमिका के लिए साक्षात्कार हुआ था। इनमें ओएनजीसी के कुछ अधिकारी और वरिष्ठ नौकरशाह शामिल थे। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत का तेल उत्पादन घट रहा है। 2017-18 में 3.57 करोड़ टन से, यह अगले वर्ष 3.42 करोड़ टन हो गया। इसके अलावा तेल उत्पादन 2019-20 में 3.22 करोड़ टन और 2020-21 में 3.05 करोड़ टन दर्ज किया गया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...