नई दिल्ली, रफ्तार। देश में आज सोना और चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 66510 रुपये है। बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 72540 रुपये है। बता दें, सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी होती है। सोने-चांदी के दाम आप स्थानीय दुकानों से पता कर सकते हैं। एक किलो चांदी का दाम 85100 रुपये है। बता दें, सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। इसे स्थानीय दुकानदार ग्राहक द्वारा खरीदारी किए जाने पर लगाते हैं।
शहरों में भाव
मुंबई
66360 रुपये- 22 कैरट
72390 रुपये-24 कैरट
जयपुर
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
गुरुग्राम
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
मेरठ
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
चंडीगढ़
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
नोएडा
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
दिल्ली
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
लखनऊ
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
आगरा
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
गाजियाबाद
66510 रुपये-22 कैरट
72540 रुपये-24 कैरट
सोने की शुद्धता कैसे जानें?
आईएसओ (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है। कई लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है। जितना अधिक कैरेट रहेगा, सोना उतना शुद्ध कहलाता है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है। 22 कैरेट 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अलग-अलग धातु होते हैं। जैसे-तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहना तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके गहने नहीं बनाए जा सकते, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
आप सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता का ध्यान रखें। हॉलमार्क का निशान देखकर खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क तय करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत काम करती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





