नई दिल्ली,रफ्तार। इस समय सोने की कीमतें उच्च स्तर पर हैं। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बहरहाल, आप-हम गहने खरीदने जाते हैं तो कीमतों को लेकर संदेह होते हैं। यह सवाल उठता है कि में ज्वेलर्स गहनों की कीमतों का कैलकुलेशन कैसे करते हैं? दरअसल, कई फैक्टर हैं, जो गहनों की कीमतों को प्रभावित करते हैं। इनमें सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज, गहने में लगे हीरो या नगीनों की कीमत शामिल होती है। ज्वेलर टू ज्वेलर सोने की कीमतों में भी अंतर होता है। काण है कि इनकी सोना खरीदने की लागत (रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन की लागत आदि ) अलग-अलग रहती है।
इस फॉर्मूले से तय होती है कीमत
सोने के गहनों की फाइनल प्राइस तय करने का फॉर्मूला है। गहने की फाइनल प्राइस = {सोने की कीमत*(ग्राम में वजन)} + मेकिंग चार्ज + 3 फीसदी GST + हॉल मार्किंग चार्ज। कीमत सोने की शुद्धता पर भी निर्भर करती है। 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट या 14 कैरेट की कीमतें अलग-अलग रहती हैं। सोना जितना शुद्ध होगा, कीमत उतनी अधिक होगी। 24 कैरेट सोना सबसे महंगा होता है। 14 कैरेट सबसे सस्ता होता है।
मेकिंग चार्ज और GST
ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज लेते हैं। इसे वेस्टेज चार्ज भी कहते हैं। अमूमन यह प्रति ग्राम आधार पर कैलकुलेट किए जाते हैं या प्रतिशत के आधार पर कैलकुलेट किए जाते हैं। कुछ लोग दोनों का मिक्स यूज करते हैं। वे सोने की मौजूदा कीमत का 1 फीसदी लेते हैं। फिर प्रति ग्राम के आधार पर चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए- 22 कैरेट सोने की कीमत 68 हजार रुपए है तो मेकिंग चार्ज सोने की कीमत का 1 फीसदी प्रति ग्राम लिया जाएगा। यानी यह 680 रुपए प्रति ग्राम हो जाएगा। 10 ग्राम के सोने की चेन खरीदते हैं तो मेकिंग चार्ज 6800 रुपए होगा। जीएसटी गहने की कुल कीमत (मेकिंग चार्ज सहित) पर लगता है। सोने पर हॉल मार्किंग जरूरी है, इसलिए हॉल मार्किंग चार्ज भी देना होता है।
डायमंड रिंग की कीमत ऐसे होती है तय
3.5 ग्राम 18 कैरेट सोने की डायमंड रिंग में सोने की कीमत 19600 (Rs 5,600X3.5 grams) रुपये होगी।
3.5 ग्राम सोने पर मेकिंग चार्ज 1750 (Rs 500*3.5 grams) रुपए बनेगा।
रिंग में डायमंड की कीमत 4500 रुपये है।
इस तरह डायमंड रिंग की कुल कीमत 25850 (Rs 19600+1750+4500) रुपये हुई।
इसमें 3% जीएसटी 776 (3% of Rs 25850) रुपये हुआ।
हॉल मार्किंग चार्ज 45 रुपये हुआ। ऐसे में डायमंड रिंग की कुल कीमत 26671 रुपये होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





