Gold Rate: सस्ता हो गया सोना, दिल्ली से लेकर लखनऊ और पटना तक का भाव जानें

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में 2286 रुपए तक की गिरावट आई है। एक दिन पहले सोना का घरेलू वायदा भाव 70,668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने का ताजा भाव।
सोने का ताजा भाव। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। शुक्रवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना का घरेलू वायदा भाव 70668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 12 अप्रैल को एमसीएक्स गोल्ड ने 73958 रुपए की कीमत के साथ रिकॉर्ड हाई बनाया था। 1 महीने से कम समय में सोना रिकॉर्ड हाई लेवल से 3290 रुपए सस्ता हो गया है। पिछले हफ्ते में सोना 832 रुपए टूटा है। इतना नहीं ग्लोबल मार्केट में भी सोने के दाम कम हुए हैं। इस हफ्ते ग्लोबल मार्केट में सोना 48 डॉलर प्रति औंस सस्ता हो गया है। यह शुक्रवार को 2301 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

2286 रुपए सस्ता

शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 71191 रुपए पर बंद हुआ था। यह सोना 18 अप्रैल को 73477 रुपए था। इस तरह सोने के दाम 1 महीने से कम समय में 2286 रुपए टूटे हैं।

अप्रैल में कैसा था हाल?

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक अप्रैल में सोने का दाम 68699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुले थे। अप्रैल में भाव अधिकतम 73958 रुपए पर गए। न्यूनतम भाव 68021 रुपए तक गए। अप्रैल में भाव 70466 रुपए पर बंद हुए थे। इस तरह बीते महीने सोने के दामों में 2666 रुपए की वृद्धि हुई है।

कीमतों तेजी लाने वाले फैक्टर

भू-राजनीतिक तनाव में इजाफा, सेंट्रल बैंकों की सोने की मांग में वृद्धि, वैश्विक स्तर पर मांग में बढ़ोतरी, सेफ हैवन इन्वेस्टमेंट के रूप में मांगी में बढ़ोतरी, एशिया से उच्च मांग।

निगेटिव फैक्टर

डॉलर इंडेक्स का स्थिर बना रहना, यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड का बढ़ जाना, भू-राजनीतिक तनाव में कमी, मजबूत आर्थिक आंकड़े, इंडिकेटर्स का ओवरबॉट जोन दिखाना।

शहरों में आज सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 67102

24 कैरेट सोने का दाम 73256

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम 72330

24 कैरेट सोने का दाम 66254

लखनऊ में 22 कैरेट सोने का दाम 71832

24 कैरेट सोने का दाम 65798

मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 66646

24 कैरेट सोने का दाम 72757

पटना 22 कैरेट सोने का दाम 71903

24 कैरेट सोने का दाम 72757

विशेषज्ञ की राय

केडिया एडवाइजरी के सीएमडी अजय केडिया का कहना है कि मार्च तिमाही में देश में सोने की मांग 8 फीसदी बढ़ी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक दाम अधिक रहने से अब सोने की खपत में कमी आ सकती है। दरअसल, सोने की कीमतों में पॉसिबल रिवर्सल के संकेत मिले हैं। वीकली चार्ट्स पर कई संकेतक ओवरबॉट कंडिशंस दिखा रहे। 71200 से नीचे 70200 रुपए पर सपोर्ट मिल सकता है। गिरावट कायम रहने से कीमतें 69 हजार रुपए तक जा सकती हैं। इसके बाद कीमतों के 71600 का प्रतिरोध पार करने पर भाव 72800 और फिर 74 हजार की ओर बढ़ सकती हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in