back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांव की सादगी में जिए, अब अरबों के मालिक, जानिए Arattai के फाउंडर श्रीधर वेम्बू की कहानी

स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai के निर्माता और Zoho Corporation के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू न केवल अपनी टेक्नोलॉजी के लिए बल्कि सरल जीवनशैली के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत में बनी स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ‘Arattai’ ने App Store में टॉप पर जगह बनाकर हलचल मचा दी है। इस ऐप को विकसित करने वाली कंपनी Zoho Corporation के संस्थापक श्रीधर वेम्बू इन दिनों अपने सादगीपूर्ण जीवन और असाधारण सफलता को लेकर चर्चा में हैं। ग्रामीण भारत में रहने वाले वेम्बू साइकिल से चलना, सादे कपड़े पहनना और तकनीक को गांव तक ले जाना पसंद करते हैं। वे 2024 की Forbes India टॉप-100 अरबपतियों की सूची में 51वें स्थान पर थे। आइए श्रीधर वेम्बू की नेटवर्थ के बारे में विस्‍तार से जानते हैं। 

IIT से लेकर प्रिंसटन तक की पढ़ाई की, फिर छोड़ी अमेरिका की नौकरी

Arattai ऐप को लेकर चर्चा में आए श्रीधर वेम्बू ने IIT मद्रास से 1989 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली और फिर अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रतिष्ठित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से 1994 में पीएचडी पूरी की। इसके बाद उन्होंने क्वालकॉम में सिस्टम डिजाइन इंजीनियर के तौर पर अमेरिका में करियर की शुरुआत की। लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने कॉर्पोरेट जीवन को अलविदा कह दिया और भारत लौटने का निर्णय लिया। दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में बसने के बजाय वेम्बू ने तमिलनाडु के तेनकाशी जिले के एक छोटे से गांव को चुना और यहीं से उन्होंने Zoho Corporation को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

ऐसे हुई कंपनी की शुरूआत 

90 के दशक में श्रीधर वेम्बू ने अपने दो पारिवारिक सदस्यों और तीन दोस्तों के साथ मिलकर AdventNet के नाम से एक टेक कंपनी की शुरुआत की। समय के साथ यह कंपनी आगे चलकर Zoho Corporation में तब्दील हो गई और फिर श्रीधर वेम्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। Zoho का कारोबार दुनियाभर में फैला और आगे बढ़ता गया। इसका सीधा असर वेम्बू की नेटवर्थ पर भी पड़ा और वे भारत के शीर्ष अमीरों की सूची में शामिल हो गए। लेकिन अरबों की दौलत के बावजूद श्रीधर वेम्बू का जीवन बेहद सादा है। वे तमिलनाडु के तंजावुर में रहते हैं और स्थानीय यात्राएं साइकिल से करना पसंद करते हैं। उनका यही साधारण और जमीन से जुड़ा हुआ जीवन उन्हें सबसे अलग बनाता है। वेम्बू ने 2004 में Zoho University की भी स्थापना की थी, जिसे अब Zoho Schools of Learning के नाम से जाना जाता है। 

कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्रीधर वेम्बू ?

श्रीधर वेम्बू और उनका परिवार Forbes India की 2024 की टॉप-100 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहा है। उस समय उनकी कुल नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर (लगभग 48,000 करोड़ रुपये) थी। अगर पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2018 में वेम्बू फैमिली की संपत्ति करीब 1.6 अरब डॉलर थी, जो बढ़कर 2024 तक 5.8 अरब डॉलर हो गई। यानी 6 साल में 3.6 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई। वहीं, श्रीधर वेम्बू की बहन राधा वेम्बू, जो Zoho में भी हिस्सेदार हैं, उनकी नेटवर्थ 3.2 अरब डॉलर है। इस आधार पर वे भारत की सबसे अमीर महिला अरबपतियों में गिनी जाती हैं।

Zoho का IPO कब आएगा ?

Arattai ऐप की सफलता के बाद बाजार में Zoho Corporation के IPO को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन अब कंपनी के सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि Zoho फिलहाल शेयर बाजार में लिस्टिंग के मूड में नहीं है और वह किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। श्रीधर वेम्बू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा “Zoho की कुछ प्रमुख परियोजनाएं, जैसे Arattai, सार्वजनिक कंपनियों पर होने वाले वित्तीय दबावों के तहत कभी नहीं बनाई जा सकती थीं।” उन्होंने Zoho को एक “औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला” की तरह बताया, जो खुद के लिए फंड भी तैयार करती है और शॉर्ट-टर्म मुनाफे के बजाय दीर्घकालिक नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Crisis: 35 दिन से पहले बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, केवल इन लोगों को 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने बताया...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मांग की अनुसार गैस की आपूर्ति...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵