back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: क्‍या BJP की नई रणनीति से बदल जाएगा चुनावी समीकरण? जानें- क्या है पूरा प्लान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी खास रणनीति बनाई है। इसके लिए पार्टी ने आगामी चुनाव में बड़े चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश की तर्ज पर बड़े और लोकप्रिय नेताओं को उन क्षेत्रों में उतारने पर विचार कर रही है, जहां उसकी पकड़ कमजोर है। यह कदम चुनावी मोर्चे पर उसकी दावेदारी मजबूत कर सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी मौजूदा सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद और केंद्रीय मंत्रियों तक को मैदान में उतार सकती है। इसका मकसद जातीय समीकरण साधना और एंटी-इनकंबेंसी को कम करना है। पहले कुछ राज्यों में ऐसा किया गया, जहां नतीजे मिले-जुले रहे। कहीं फायदा हुआ, कहीं खास सफलता नहीं।

चुनावी मैदान में उतर सकते हैं ये नेता

सूत्रों के अनुसार, बिहार में बीजेपी चुनावी रणनीति में बड़े नामों को उतार सकती है। इनमें पूर्व सांसद सुशील सिंह (राजपूत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (यादव), अश्विनी चौबे (ब्राह्मण), संजय पासवान (दलित), शाहनवाज हुसैन (मुस्लिम), केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (यादव), सतीश चंद्र दूबे (ब्राह्मण), डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (कुशवाहा), मंत्री जनक राम (दलित), हरि सहनी (मल्लाह) और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे (ब्राह्मण) शामिल हैं।

तेजस्वी के नेतृत्व में बनेंगी सरकार – मृत्युंजय

बिहार में बीजेपी की इस रणनीति पर विपक्ष ने हमला शुरू कर दिया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी घबराई हुई है क्योंकि इस बार जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि चाहे बड़े चेहरे उतारे जाएं, बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है और यह चुनाव संविधान व लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि, 2025 का यह चुनाव निर्णायक साबित होगा। पार्टी का नेतृत्व तय करेगा कि कौन नेता मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा, “जनता जिसे चाहेगी, उसे मौका मिलेगा। बिहार सुशासन की राह पर है और वापस जंगल राज में लौटना नहीं चाहेगा।”

लोकप्रिय चेहरें उताराने के पीछे बीजेपी की क्‍या है रणनीति 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, BJP द्वारा लोकप्रिय नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना रणनीति का हिस्सा है। इससे कमजोर सीटों पर पकड़ मजबूत होगी और जातीय समीकरण भी साधे जा सकते हैं। उनके अनुसार, ये नेता अपने समाज में प्रभाव रखते हैं, जिससे वोटर आकर्षित होंगे और एंटी-इनकंबेंसी का असर कम होगा।

यूं कहें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी बड़े दांव खेलने की तैयारी में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रणनीति पार्टी को सफलता दिलाती है या विपक्ष की सक्रियता और जनता के मूड के सामने कमजोर साबित होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵