नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिन निवेशकों ने Emerald Tyres IPO में शेयर अलॉटमेंट के लिए निवेश किया था उनके लिए आज अलॉटमेंट फाइनल हो जाएगा। आईपीओ को शानदार रिसपॉन्स मिला था। Emerald Tyres IPO Subsription रेट 530.59 गुना रहा। आज 10 दिसंबर को निवेशकों को शेयर अलॉट होने की संभावना है जिसका स्टेटस् आप नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करते हुए चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें Emerald Tyres IPO Allotment Status
- NSE पर कैसे चेक करें
- NSE के अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं। इसके लिए इस लिंक पर सीधे जाएं
- यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें। नए यूजर साइन अप करें
- ड्रॉपडाउन मेनू से ‘Emerald Tyres Manufacturers Limited’ को सेलेक्ट करें
- पैन डिटेल को वेरिफाई करें
- आईपीओ के लिए ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
- अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
ऐसा रहा है Emerald Tyres Subscription Rate
Emerald Tyres के आईपीओ को अच्छा खासा सब्सक्रिप्शन रिटेल कैटेगरी में मिला है जिसकी दर 558.11 गुना रही। इसके अलावा NII कैटेगरी में इसे सबसे ज्यादा 912.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। अगर बात करें QIB कैटेगरी की तो इसमें केवल 195.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
12 दिसंबर को होगी Emerald Tyres Shares की लिस्टिंग
Emerald Tyres के शेयरों का प्राइज बैंड 95 रुपये पर निर्धारित हुआ है। हालांकि इसके Emerald Tyres IPO GMP का अनुमान निवेशकों को खुश कर रहा है। ग्रे मार्केट में इसका मौजूदा प्रीमियम 86 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 95 रुपये का 90.6 प्रतिशत हिस्सा 86 रुपये होता है जिसका सीधा मतलब है अगर इसी रेट पर 12 दिसंबर को शेयरों की लिस्टिंग होती है तो निवेशकों को 90.5 प्रतिशत का मुनाफा पहले ही दिन निवेशकों को मिल जाएगा। इस खबर के बाद निवेशकों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं।
(IPO में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)





